पारिवारिक विवाद पर भाई ने मारी गोली, भाई-भतीजी घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र स्थित अहिवरनपुर गांव में बुधवार की बीती देर रात पारिवारिक विवाद में एक भाई ने अपने ही भाई और भतीजी को गोली मार दी। गोली लगने से पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

अहिवरनपुर निवासी इंद्रेश्वर सिंह (52) ने बताया कि उनके भाई राजेश्वर सिंह (54) ने घर में एक गैर महिला को रखा हुआ था, जिसका परिवार लगातार विरोध कर रहा था।बुधवार की रात 11 बजे इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

जालौन पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपित को किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जालौन पुलिस ने 15 हजार के इनामी आरोपित को किया गिरफ्तार

आरोप है कि आरोपित भाई धनेश्वर सिंह (42), देवांश (19) और ब्यूटी सिंह (38) ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और असलहे से हमला कर दिया। उन्होंने राजेश्वर सिंह और उनकी 16 वर्षीय बेटी सीता सिंह पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

गोली लगने से राजेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े, जबकि बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी सीता सिंह भी घायल हो गईं। दोनों घायलों को तत्काल सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। दोनों की हालत गंभीर है।

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने गुरुवार को बताया कि अहिबरनपुर गाँव में भाइयों के बीच में संपत्ति के बँटवारे को लेकर विवाद की बात प्रकाश में आई है और उसी में मारपीट और गोली चली है जिसमें राजेश्वर सिंह और सीता घायल हैं। परिजनों की तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वाराणसी में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरूआत, भगवान जगन्नाथ की अलौकिक छवि देख श्रद्धालु निहाल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरुआत गुरूवार से हुई। हल्की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरूआत, भगवान जगन्नाथ की अलौकिक छवि देख श्रद्धालु निहाल

बलरामपुर जिले में महिलाओं से भरी पिकअप वाहन पलटी , दो की मौत

बलरामपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में जारगीम गांव के पास महिलाओं से भरी एक पिकअप वाहन...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
बलरामपुर जिले में महिलाओं से भरी पिकअप वाहन पलटी , दो की मौत

थाली में बचा हर दाना, किसी भूखे की अधूरी उम्मीद है

प्रो. आरके जैन “अरिजीत” किसी भी भारतीय विवाह, पारिवारिक उत्सव या सामाजिक समारोह की सफलता का पैमाना आज भी व्यंजनों...
विचार मित्र 
थाली में बचा हर दाना, किसी भूखे की अधूरी उम्मीद है

IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

IND U19 vs SL U19: श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में इंडिया...
खेल 
IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों तथा मणिपुर पुलिस ने एक कथित...
राष्ट्रीय  राज्य 
मणिपुर में ड्रग्स तस्कर, उग्रवादी समेत कई गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरूआत, भगवान जगन्नाथ की अलौकिक छवि देख श्रद्धालु निहाल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरुआत गुरूवार से हुई। हल्की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरूआत, भगवान जगन्नाथ की अलौकिक छवि देख श्रद्धालु निहाल

अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में औरैया शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत बीएमएस डॉक्टर द्वारा यमुना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इलाज़ के दौरान बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत