लगातार लोकतंत्र का चीर हरण कर रही भाजपा: राय
वाल्मीकि परिवार को संवेदना प्रकट करने जा रहे थे, गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर देने पर उतारू है। भाजपा खुद भी पूरी जिंदगी धरने, प्रदर्शन और रैली करती रही। लेकिन जब से उसकी सरकार आई है वह लगातार लोकतंत्र का चीर हरण कर रही है और अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोट रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय दूसरी बार हरिओम वाल्मीकि के परिवार के साथ संवेदना प्रकट करने तथा कांग्रेस पार्टी की ओर से उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने उनके आवास फतेहपुर जा रहे थे तो जाने से रोक दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपनी गाड़ी से उतरकर सड़क पर धरने पर बैठ गए।
इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी एवं सीतापुर सांसद राकेश राठौर, पूर्व विधायक इन्दल रावत, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शहजाद आलम, राजेश जायसवाल साथ रहे। इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मौजूद सभी नेताओं को गिरफ्तार कर बस के माध्यम से पुलिस लाईन भेजा दिया गया। ऐसे में यह सवाल उठता है कि यह सरकार किसी पीड़ित की सहायता करने के खिलाफ भी क्यों है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
