बरेली: पुरानी रंजिश में युवक की गाेली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बरेली । उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र स्थित भीकमपुर गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश में खेत पर गए एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि भीकमपुर निवासी कल्लू उर्फ कल्याण सुबह घर से खेत की ओर गया था। परिजनों का कहना है कि वह शौच के लिए गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसकी माैत हाे गई।

घटना के दौरान आरोपित पक्ष के जुगेंद्र नामक व्यक्ति के भी घायल होने की बात सामने आई है। उसके हाथ में गोली लगी है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मृतक के भाई धर्मपाल का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब दो वर्ष पहले भी उनके परिवार के सदस्य महेंद्र के साथ मारपीट की घटना हुई थी।

नीट पहले चरण की काउंसिलिंग का पंजीकरण सात अगस्त से   ये खबर भी पढ़े : नीट पहले चरण की काउंसिलिंग का पंजीकरण सात अगस्त से 

हाल ही में चार दिन पहले दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हुई थी और मामला थाने तक पहुंचा था। शुक्रवार को इस विवाद में समझौते की बात चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही यह वारदात हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज थे और उस पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी थी। वहीं, परिजन इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपिताें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार और थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

आरोपिताें की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पटना: सड़क हादसे के बाद बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके प्रशासन के वाहन

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, हालात को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
पटना: सड़क हादसे के बाद बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके प्रशासन के वाहन

कारपेंटर की दुकान से कीमती सामान उड़ाया, आरोपी हिरासत में

मोहनलालगंज लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव निवासी अशोक शर्मा कारपेंटर का काम करते हैं। उन्होंने अपने घर के...
उत्तर प्रदेश 
कारपेंटर की दुकान से कीमती सामान उड़ाया, आरोपी हिरासत में

निपुण भारत मिशन की समीक्षा: डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश

फतेहपुर, । कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद...