अयोध्या:  4011 परिवारों को मिला आशियाना, सरकारी योजनाओं से मजबूत हुआ ग्रामीण विकास

आवास योजना से बढ़ी सामाजिक सुरक्षा और सम्मान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अयोध्या में विकास की नई इबारत लिखता ग्रामीण आवास अभियान
अयोध्या। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में जनपद अयोध्या ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल 2017 से मार्च 2026 तक कुल 4011 लाभार्थियों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। इस योजना के माध्यम से गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के सपने को साकार किया गया है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और मजबूत इच्छाशक्ति को सराहा जा रहा है। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को न केवल आवास उपलब्ध कराया गया, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

पहले जो परिवार कच्चे मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों या किराए के मकानों में रहने को मजबूर थे, उन्हें अब स्थायी और सम्मानजनक आवास मिल गया है।

 वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की ये खबर भी पढ़े :  वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की

इससे उनकी सामाजिक सुरक्षा बढ़ी है और वे आत्मविश्वास के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अयोध्या जिले में इस अभियान को विशेष रूप से प्रभावी बनाया गया।

धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह ये खबर भी पढ़े : धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

ग्रामीण क्षेत्रों में बिना भेदभाव के पात्र परिवारों को चिन्हित कर उन्हें आवास प्रदान किए गए। कई लाभार्थी महिलाएं भी हैं, जिन्हें मकान के स्वामित्व का अधिकार मिलने से परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत हुई है। योजना के क्रियान्वयन में प्रशासनिक अधिकारियों, ग्राम पंचायतों और विकास एजेंसियों की सक्रिय भूमिका रही।

स्थानीय लोगों को रोजगार के भी अवसर मिले
सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने की योगी सरकार की प्रतिबद्धता इस उपलब्धि से साफ झलकती है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास ये खबर भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के साथ-साथ राज्य सरकार की इस पहल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल दिया। मकान निर्माण के दौरान स्थानीय मजदूरों, ठेकेदारों और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं को रोजगार मिला, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ीं।

अमानीगंज विकासखंड के एक लाभार्थी सुरेश रावत ने बताया पहले बारिश में छत टपकती थी, बच्चे बीमार रहते थे। अब पक्का मकान मिल गया है। बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिला है। योगी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

लक्ष्य है कोई भी पात्र परिवार आवास से वंचित न रहे
सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या में ग्रामीण आवास अभियान विकास की नई इबारत लिख रहा है। यह न केवल आवास उपलब्ध करा रहा है, बल्कि गरीबों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि का संचार कर रहा है।

सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार आवास से वंचित न रहे। इस दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं और आने वाले समय में और अधिक परिवारों को लाभान्वित करने की तैयारी है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हरिद्वार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के साधकों ने  चलाया स्वच्छता अभियान

हरिद्वार । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के सैकड़ों साधकों ने रविवार को हर की पैड़ी के निकट...
उत्तराखंड 
हरिद्वार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के साधकों ने  चलाया स्वच्छता अभियान

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे शाहरुख खान

  नागपुर :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले आज यानी 2 जून को शादी के रेवती...
मनोरंजन 
सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे शाहरुख खान

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

दांबुला  । भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ टाई नेशन सीरीज के फाइनल में धमाकेदार...
खेल 
 भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

भारत ने रूस से बढ़ाई कच्चे तेल की खरीद

तेल का आयात :भारत ने रूस के कच्चे तेल का आयात बढ़ा दिया है। रूस के अलावा, भारत ने संयुक्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
 भारत ने रूस से बढ़ाई कच्चे तेल की खरीद

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एटापक्का कैंप में सीआरपीएफ 212 बटालियन ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया

सुकमा । भारत सरकार आयुष मंत्रालय और बल मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया...
छत्तीसगढ़ 
 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एटापक्का कैंप में सीआरपीएफ 212 बटालियन ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया

उत्तर प्रदेश

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल का परिसर रविवार की सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन...
उत्तर प्रदेश 
वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

  प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने केजिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर