दलित परिवार पर अत्याचार का आरोप, विधायक ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

सदर तहसील के कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव में मकान और जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

 विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट; एक महिला का हाथ टूटने का दावा                                                  जौनपुर। उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव में दलित परिवार  पर उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है।

मछलीशहर से सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने मामला उठाते हुए भाजपा सरकार पर दलितों के खिलाफ अत्याचार का आरोप लगाया है। विधायक ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बाघागाड़ा में ट्रक से भिड़ी काशी डिपो की बस, चालक की मौत, 15 यात्री घायल  ये खबर भी पढ़े : बाघागाड़ा में ट्रक से भिड़ी काशी डिपो की बस, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि उन्नाव जिले के सदर कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर सरोसी गांव निवासी प्रेम सोनकर के मकान और जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा स्थानीय प्रशासन की कथित मिलीभगत से जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि प्रशासनिक कार्रवाई के नाम पर पहले पीड़ित प्रेम सोनकर को कोतवाली में बैठा लिया गया, जबकि दूसरी ओर बुलडोजर लेकर उसके घर पहुंचकर कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

परिजनों के अनुसार, जब घर की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका हाथ टूट गया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने इस पूरे मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार चरम पर पहुंच गया है और प्रशासन दबंगों के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा, “यदि किसी परिवार की जमीन या मकान से जुड़ा विवाद है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन प्रशासन की मौजूदगी में गरीब और दलित परिवारों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

महिलाओं के साथ मारपीट और उत्पीड़न किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है।”विधायक ने उत्तर प्रदेश पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर पीड़ित प्रेम सोनकर और उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, तहसीलवार टीमें करेंगी स्टॉक की जांच

कौशाम्बी। जिले में चीनी की जमाखोरी पर अंकुश लगाने और बाजार में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, तहसीलवार टीमें करेंगी स्टॉक की जांच

एसपी ने सुनीं फरियाद, भूमि विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने थाना कोखराज में पहुंचकर...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने सुनीं फरियाद, भूमि विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश

दिल्ली राइडर्स ने आउटर दिल्ली को 7 विकेट से हराया, सिमरजीत हुए खुश

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात...
खेल 