लखनऊ। आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट के पास देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना पारा थाना क्षेत्र में हुई, जहां काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम भलिया निवासी युवक रोहित गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान रोहित गौतम के रूप में हुई है। वह पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक था। जानकारी के अनुसार, रोहित देर रात काम खत्म कर अपनी बाइक यूपी 32 जीई 0895) से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।