तीस साल पुराने वाद को सुलझाकर दिलों में जगाई उम्मीद की किरण  

न्यायाधीश मनोज तिवारी की अगुवाई में हुआ अभियान सफल

Published By prem tripathi
On
prem tripathi Picture

देवरिया। कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि तीन दशक से अदालतों की फाइलों में दबा कोई मामला आखिरकार मुस्कान बनकर लौटेगा। लेकिन राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान ने यह कर दिखाया।
 
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा मेडिएशन एंड कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान में 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक चले 90-दिवसीय राष्ट्रीय अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वो कर दिखाया जो उम्मीद से बढ़कर था।
 
 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज तिवारी के नेतृत्व में 974 वादों में से 111 वादों का निस्तारण हुआ जिसमें 30 वर्ष पुराना 1 वाद, 25 वर्ष पुराने 9, और 20 वर्ष पुराने 10 मामले भी थे जिन्हें सुलझाकर न केवल न्याय मिला, बल्कि दिलों में बरसों से जमी निराशा भी धुल गई।
 
इन मामलों में वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, उपभोक्ता शिकायतें, ऋण वसूली, भूमि विवाद और चेक बाउंस जैसे संवेदनशील मुद्दे शामिल थे। सबसे प्रेरक बात यह रही कि स्वयं मनोज तिवारी ने व्यक्तिगत रूप से 38 वादों को मध्यस्थता के जरिए सुलझाया, जबकि अन्य मध्यस्थों ने 73 वादों का निस्तारण कराया।
 
श्री तिवारी ने कहा कि मध्यस्थता केवल कानूनी प्रक्रिया नहीं, यह संवाद और समझ का पुल है। इसमें हम न सिर्फ विवाद सुलझाते हैं, बल्कि रिश्तों को भी जोड़ते हैं। बताया कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि अब समाज में न्याय पाने की प्रक्रिया संवाद और सहमति के रास्ते से भी संभव है और यही असली न्याय का मानवीय चेहरा है।
 
अभियान की सफलता पर उन्होंने सभी मध्यस्थगणों, अधिवक्ताओं और वादकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान केवल आँकड़ा नहीं, बल्कि विश्वास की नई शुरुआत है।
 

लेखक के बारे में

prem tripathi Picture

तीन दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हरि मोहन वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।

नवीनतम

 भारतीय टीम ने पहला वनडे मैच 7 विकेट से अपने नाम किया

धर्मशाला : भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से करते...
खेल 
 भारतीय टीम ने पहला वनडे मैच 7 विकेट से अपने नाम किया

गोसाईंगंज में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। थाना गोसाईंगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर...
उत्तर प्रदेश 
गोसाईंगंज में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात

  जी-7 शिखर सम्मेलन  :आगामी जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्लोवाकिया...
अंतर्राष्ट्रीय 
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात

ओटीटीपर आई नई हॉरर 'द ममी' न करें मिस

  नई हॉरर फिल्म : 'ऑब्सेशन' की सफलता के बाद भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एक फिल्म जबरदस्त चर्चा ओटीटी...
मनोरंजन 
ओटीटीपर आई नई हॉरर 'द ममी' न करें मिस

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा पर्वत हैं क्या आपको पता है?

हिमाचल प्रदेश : भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा पर्वत हैं? जब भी प्रतियोगी परीक्षाओं में या सोशल मीडिया...
राष्ट्रीय 
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा पर्वत हैं क्या आपको पता है?

उत्तर प्रदेश

गोसाईंगंज में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। थाना गोसाईंगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर...
उत्तर प्रदेश 
गोसाईंगंज में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी