थाना दिवस से लौट रहे सीओ मोहम्मदी की सरकारी गाड़ी से दर्दनाक हादसा,एक युवक की मौत—खून से लाल हुई खीरी की सड़कें।

सरकारी वाहन से भिड़ी बाइक,तेज टक्कर में टूटा गाड़ी का शीशा, ड्राइवर भी घायल,घायलों को खुद अस्पताल लेकर पहुंचे सीओ,इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम।

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

तलहा हसन

लखीमपुर-खीरी,23 मई(तरूणमित्र)। जनपद में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच शनिवार को एक और दर्दनाक दुर्घटना ने लोगों को झकझोर दिया। थाना दिवस से लौट रहे सीओ मोहम्मदी की सरकारी गाड़ी सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि सरकारी वाहन का अगला शीशा चकनाचूर हो गया और वाहन चालक भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो युवक अचानक सरकारी वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के तुरंत बाद सीओ मोहम्मदी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल का इलाज जारी है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर जनपद की बिगड़ती सड़क व्यवस्था और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर खीरी की सड़कों पर आए दिन हो रहे हादसों का जिम्मेदार कौन है? क्या लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की कमी है, या फिर जिम्मेदार विभाग केवल कागजी कार्रवाई और खानापूर्ति तक सीमित हैं? लगातार बढ़ते सड़क हादसे अब प्रशासनिक दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। सड़क सुरक्षा के नाम पर अभियान तो चलाए जाते हैं,लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी हकीकत कितनी प्रभावी है,यह रोज हो रहे हादसे साफ बयान कर रहे हैं।

गाजियाबाद सड़क हादसे में दरोगा के बाद घायल युवक की भी मौत ये खबर भी पढ़े : गाजियाबाद सड़क हादसे में दरोगा के बाद घायल युवक की भी मौत

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टेल रेस टनल में पानी और मलबा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। शुक्रवार को नामांकन की समय सीमा...
झारखंड 
झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता