मेट्रो स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा और 10 खोखा कारतूस बरामद 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ :  घटना 5 अप्रैल 2026 को दोपहर 11 बजकर 59 मिनट की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, महिला ने काले रंग का बैग मेट्रो स्टेशन पर लगे XBIS स्कैनर पर रखा था.

स्कैनिंग के दौरान बैग के अंदर कारतूस जैसी संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. इसके बाद वहां तैनात महिला गार्ड, जो SIS से संबंधित है, ने बैग की भौतिक जांच कराई.

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव ये खबर भी पढ़े : संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

जांच के दौरान बैग से 35 जिंदा कारतूस .303 बोर के बरामद हुए. इनके साथ 7 क्लिप चार्जर और 3 खाली क्लिप चार्जर भी मिले. इसके अलावा बैग में रखे एक छोटे काले पर्स से 18 जिंदा कारतूस 9MM के बरामद हुए.

पुलिस को बैग में एक पन्नी भी मिली, जिसमें 9MM के 9 खोखा कारतूस रखे हुए थे. इसके साथ ही एक खोखा कारतूस .303 बोर का भी बरामद किया गया. कुल मिलाकर महिला के पास से 53 जिंदा कारतूस और 10 खोखा कारतूस बरामद किए गए.

गिरफ्तार महिला की पहचान प्रतिभा पाल के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय यशवंत सिंह की पत्नी हैं और उनकी उम्र 43 वर्ष बताई गई है. महिला उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले के थाना साढ़ क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर की रहने वाली है.

पूछताछ के दौरान महिला इन कारतूसों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंसी कागज नहीं दिखा सकी. इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया.

इस मामले में थाना महानगर में मु0अ0सं0 59/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है. इस घटना के बाद मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नीट पेपर लीक को लेकर पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक, राज्यसभा में जमकर हंगामा

सरकार नीट पेपर लीक समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार: किरेन रिजिजू  नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के...
राष्ट्रीय 
नीट पेपर लीक को लेकर पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक, राज्यसभा में जमकर हंगामा

क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

दोनों की धार्मिक आस्था और सादगी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

तमिलनाडु में डेंगू का बढ़ा खतरा, 9 हजार मामले मिलने के बाद सरकार अलर्ट

जिलों में निगरानी बढ़ाकर स्वास्थ्य विभाग ने दिए दिशा-निर्देश  चेन्नई। तमिलनाडु में डेंगू संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य...
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु में डेंगू का बढ़ा खतरा, 9 हजार मामले मिलने के बाद सरकार अलर्ट

मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

बस्ती - अमर उजाला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

जियोहॉटस्टार ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया खास ऑफर, 1 रुपये में ले मेंबरशिप

जियोहॉटस्टार अपने कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए खास ऑफर लेकर आया है। इसके तहत यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में...
टेक-मित्र 
जियोहॉटस्टार ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया खास ऑफर, 1 रुपये में ले मेंबरशिप

उत्तर प्रदेश

क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

दोनों की धार्मिक आस्था और सादगी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए

मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

बस्ती - अमर उजाला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए किया गया सम्मानित

संवाद का उद्देश्य समस्याओं का समाधान और हार के कारणों की समीक्षा-डॉ. ममता पाण्डेय

बस्ती - भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पाण्डेय ने बुधवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित पौराणिक...
उत्तर प्रदेश 
संवाद का उद्देश्य समस्याओं का समाधान और हार के कारणों की समीक्षा-डॉ. ममता पाण्डेय

पत्रकार दिलीप सिन्हा की मृत्यु का मामला पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर

लखनऊ। वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार दिलीप सिन्हा की यूपीएसआरटीसी बस से हुई मृत्यु के मामले को अब राष्ट्रीय स्तर...
उत्तर प्रदेश 
पत्रकार दिलीप सिन्हा की मृत्यु का मामला पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर