जियोहॉटस्टार ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया खास ऑफर, 1 रुपये में ले मेंबरशिप
जिन यूजर्स के ऐप में दिखेगा ऑफर, सिर्फ वही उठा पाएंगे लाभ
जियोहॉटस्टार अपने कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए खास ऑफर लेकर आया है। इसके तहत यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में एक महीने की प्रीमियम मेंबरशिप दी जा रही है। इस ऑफर के जरिए यूजर्स प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। जिन लोगों के ऐप में यह ऑफर दिखाई देगा, वही इसका लाभ उठा पाएंगे।
इस ऑफर का फायदा लेने के लिए यूजर्स को अपने जियो नंबर से जियोहॉटस्टार ऐप में लॉगिन करना होगा। ध्यान रखना होगा कि उस नंबर पर पहले से कोई जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन एक्टिव नहीं होना चाहिए। यह प्रमोशनल प्लान करीब 30 दिनों के लिए वैध होगा और इसे केवल एक बार ही क्लेम किया जा सकेगा।
ऑफर मिलने पर यूजर्स मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइस पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। एक समय में अधिकतम दो डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलेगी।
ऑटो रिन्यूअल का रखें ध्यान
अगर आप 1 रुपये वाले प्लान को एक्टिवेट करते हैं तो ऑटो रिन्यूअल सेटिंग जरूर चेक कर लें। अगर यह विकल्प चालू रहता है तो प्रमोशनल अवधि खत्म होने के बाद सब्सक्रिप्शन अपने आप रेगुलर प्लान में बदल सकता है, जिसके लिए सामान्य शुल्क देना पड़ सकता है।
ऐसे करें ऑफर एक्टिवेट
ऑफर क्लेम करने के लिए सबसे पहले जियोहॉटस्टार ऐप खोलें और जियो नंबर से साइन-इन करें। इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाकर सब्सक्रिप्शन विकल्प खोलें। अगर वहां 1 रुपये वाला प्रीमियम प्लान दिखाई देता है तो उसे चुनकर पेमेंट करें। भुगतान पूरा होते ही प्रीमियम मेंबरशिप एक्टिव हो जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
