क्रिकेटर विराट काेहली ने पत्नी अनुष्का संग गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए
उनका एक वीडियाे वायरल हाे रहा है, जिसमें विराट कोहली ब्राउन शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रहे
दोनों की धार्मिक आस्था और सादगी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है
मथुरा। गुरू पूर्णिमा से पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बुधवार को संत प्रेमानंद के दर्शन व पूजन के लिए मथुरा पहुंचे। यमुना पार स्थित यमुना कुंज आश्रम में एकांतवास कर रहे संत प्रेमानंद के दर्शन कर विराट व अनुष्का ने पूजा-अर्चना की।
29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले वृंदावन में गुरु पूर्णिमा उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इसी अवसर पर भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट काेहली और उनकी पत्नी अनुष्का अपने गुरु का आशीर्वाद लेने आज मथुरा पहुंचे। उनका एक वीडियाे वायरल हाे रहा है, जिसमें विराट कोहली ब्राउन शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रहे हैं, जबकि अनुष्का शर्मा व्हाइट और ब्लू रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं।
ये खबर भी पढ़े : राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना
उल्लेखनीय है कि विराट कोहली पिछले कुछ साल से समय-समय पर संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने वृंदावन आते रहते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, आईपीएल खिताब जीतने के बाद और कई महत्वपूर्ण क्रिकेट सीरीज से पहले या बाद में भी वह यहां आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। माना जाता है कि विराट और अनुष्का आध्यात्मिक जीवन को काफी महत्व देते हैं और अपने गुरु से मार्गदर्शन प्राप्त करते रहते हैं। दोनों की धार्मिक आस्था और सादगी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
