तमिलनाडु में डेंगू का बढ़ा खतरा, 9 हजार मामले मिलने के बाद सरकार अलर्ट

स्वास्थ्य मंत्री ने की जलभराव रोकने की अपील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जिलों में निगरानी बढ़ाकर स्वास्थ्य विभाग ने दिए दिशा-निर्देश 

चेन्नई। तमिलनाडु में डेंगू संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार सतर्क हो गई है। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अरुणराज ने बुधवार को कहा कि 21 जुलाई 2026 तक राज्य में डेंगू के लगभग 9,000 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत में अरुणराज ने बताया कि चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि समय रहते संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके।

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पुंछ-राजौरी में 8 की मौत; 12 लोग लापता ये खबर भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पुंछ-राजौरी में 8 की मौत; 12 लोग लापता

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मच्छर नियंत्रण अभियान को और तेज किया गया है। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग, लार्वा नियंत्रण तथा अन्य निवारक उपाय लगातार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं और लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डेंगू की रोकथाम में आम जनता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास किसी भी स्थान पर पानी जमा न होने दें। कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों और अन्य खुले बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें, क्योंकि इन्हीं स्थानों पर डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर पनपते हैं।

अरुणराज ने कहा कि यदि मच्छरों की उत्पत्ति को प्रारंभिक स्तर पर ही रोक दिया जाए और प्रत्येक नागरिक स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करे, तो डेंगू उन्मूलन अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द या डेंगू के अन्य लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह का पालन करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चंद्रबाबू नायडू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सौपा निमंत्रण पत्र

पीएमओ कार्यालय ने दी जानकारी  नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को संसद भवन में...
राष्ट्रीय 
चंद्रबाबू नायडू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सौपा निमंत्रण पत्र

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह बोले, युवाओं को राजनीतिक औजार बना रही विपक्ष

युवाओं के कल्याण और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित: रक्षा मंत्री नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह बोले, युवाओं को राजनीतिक औजार बना रही विपक्ष

रॉबर्ट्सगंज में सम्मान व पुरस्कार वितरण के साथ भूजल सप्ताह का भव्य समापन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आयोजित भूजल सप्ताह के अवसर पर संस्कृति विभाग, पुरातत्व विभाग एवं अभिलेखागार लखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
रॉबर्ट्सगंज में सम्मान व पुरस्कार वितरण के साथ भूजल सप्ताह का भव्य समापन

पति ने की दूसरी शादी ताे पहली पत्नी ने कर ली आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

नोएडा । सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में रहने वाले एक बैंक के अधिकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

प्राथमिक विद्यालय में जमीन पर बैठाकर बच्चों की पढ़ाई का वीडियो वायरल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बिझालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्राथमिक विद्यालय में जमीन पर बैठाकर बच्चों की पढ़ाई का वीडियो वायरल