नगर निगम के ट्रांसफर स्टेशन में कर्मचारी की मौत

नाक से निकल रहा था खून, पैर का मांस फटा

नगर निगम के ट्रांसफर स्टेशन में कर्मचारी की मौत

लखनऊ। नगर निगम के पेपर मिल स्थित पोर्टेबल काम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन में राजू की मौत हो गई। 45 साल का राजू चक्का पुरवा, निशातगंज का रहने वाला था। सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए।परिजनों का दावा है कि राजू यहीं काम करता था, जबकि एलएसए से जुड़े लोगों का कहना है कि वो यहां काम नहीं करता था।

राजू के बेटे तुषार वर्मा ने बताया कि रात में पापा ट्रांसफर स्टेशन गए थे। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि ट्रांसफर स्टेशन पर पिता का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो देखा मशीन के पास में ही शव पड़ा था। नाक में गंभीर चोट का निशान था। पैर में भी कुछ जगहों पर मांस फट गया था। पैर और नाक से खून निकल रहा था। आसपास से पहुंचे कुछ लोगों का कहना है कि व्यक्ति रोज रात को यहीं पर आकर सोता था। 

मौके पर मौजूद महिलाएं एलएसए से जुड़े लोगों पर आरोप लगा रही हैं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। एलएसए से जुड़े लोगों का कहना है कि वह हमारा कर्मचारी नहीं है। सुबह के समय ऑपरेटर ने मामले की सूचना दी। इसके बाद जानकारी हुई।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां