दूल्हे की 'स्मार्टनेस' पड़ी भारी, जयमाल के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: कानपुर के गुजैनी में रहने वाली लड़की की शादी पनकी के रतनपुर में रहने वाले लड़के से तय हुई थी. दोनों का पहले से मिलना जुलना भी था. दूल्हा एमबीए करने के बाद जॉब कर रहा था, लड़की भी ग्रेजुएट है.
 
परिवारों की सहमति से शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. गोद भराई और फलदान जैसी रस्में पहले ही हो चुकी थीं. सोमवार रात गेस्ट हाउस में धूमधाम से शादी का आयोजन किया गया.
 
दूल्हा बारात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां लड़की पक्ष ने पूरे सम्मान के साथ बारात का स्वागत किया. खाने-पीने और जयमाल की रस्म खुशी-खुशी पूरी हुई. लेकिन विवाद तब शुरू हुआ, जब चढ़ावे की रस्म के दौरान दूल्हे द्वारा लाए गए जेवर दुल्हन के पास पहुंचे.
 
तय हुआ था कि दूल्हा मंगलसूत्र के साथ तीन सोने के जेवर देगा. लेकिन जैसे ही दुल्हन और उसके परिवार ने जेवर देखे, उन्हें शक हुआ कि ये नकली हैं.  इसके बाद उन्होंने लड़के वालों से शिकायत की तो दूल्हा भी विवाद करने लगा कि हम असली जेवर लेकर आए हैं.
 
तुरंत एक ज्वेलर को बुलाया गया, जिसने जांच के बाद साफ कर दिया कि ये रोल्ड गोल्ड के जेवर हैं, जिन पर सोने की परत चढ़ाई गई है. इसके बाद गेस्ट हाउस में हंगामा खड़ा हो गया. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.
 
दूल्हा और उसके परिजन जेवर को असली बताते रहे. थाने में पुलिस को सूचना दी गई. लड़के वालों ने 112 नंबर पर कॉल किया था. मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी. दोनों पक्षों के बुजुर्गों को बैठाया गया. समझौता होने लगा.
 
लोगों ने लड़की को समझाने की कोशिश की कि इसके बाद असली जेवर लड़के वाले दे देंगे, लेकिन दुल्हन ने साफ मना कर दिया कि जयमाल भले हो गई है, लेकिन मैं अब इस दूल्हे से शादी नहीं करूंगी.
 
जो शादी में फेरों से पहले ही असली की जगह नकली जेवर लाकर मेरे सम्मान को ठेस पहुंचा रहा है, वह आगे जीवन में कैसे मेरे साथ रहेगा, उसका आगे का जीवन भी नकली ही होगा.
 
इस दौरान दूल्हा सफाई देता रहा कि मैंने असली जेवर के लिए पैसे रखे थे, लेकिन सोना काफी महंगा हो गया. इसलिए असली नहीं ला पाया. चांदी वाले असली हैं. मंगलसूत्र असली है. बाद में मैं असली सोने के जेवर लेकर दे दूंगा, लेकिन दुल्हन मानने को तैयार नहीं हुई.
 
लड़की के घरवाले कहते रहे कि लड़की ही जब शादी को तैयार नहीं है, तो हम क्या करें. इस मामले में गुजैनी थाने के सब इंस्पेक्टर संतोष यादव का कहना है कि 112 नंबर पर रात में सूचना मिली थी.
 
पुलिस मौके पर गई, वहां दोनों पक्ष बैठे, लेकिन दुल्हन समझौता करने को तैयार नहीं थी. आखिरकार, आपसी सहमति से दोनों पक्षों ने खर्च का हिसाब निपटाया और बिना शादी के ही मामला खत्म हो गया. भोर होते-होते दूल्हा अपनी बारात के साथ वापस लौट गया.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रोबोटिक सर्जरी में सफदरजंग अस्पताल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क हुई सर्जरी  नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने उन्नत हड्डी रोग उपचार में महत्वपूर्ण उपलब्धि...
राष्ट्रीय 
रोबोटिक सर्जरी में सफदरजंग अस्पताल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

1.46 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को मिल रहा पौष्टिक भोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

कौशाम्बी। जिले में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी, दुनिया भारत से खरीदे हथियार: राजनाथ सिंह

बोले- गुणवत्ता, कीमत और डिलीवरी ऐसी हो कि दुनिया भारत पर भरोसा करे
राष्ट्रीय  राज्य 
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी, दुनिया भारत से खरीदे हथियार: राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश

3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

1.46 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को मिल रहा पौष्टिक भोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

कौशाम्बी। जिले में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा

जुलूस में अगर कोई डीजे म्यूजिक तथा बड़े वाहन लेकर आता है तो दावते इस्लामी प्रशासन का साथ देंगी :-...
उत्तर प्रदेश 
 ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा