जिले में तीन लोगों ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवारों में मचा कोहराम, जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घरेलू कलह, मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद के चलते रविवार को तीन लोगों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटनाओं के बाद परिवारों में मातम पसरा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव के मजरा पांडवन डेरा में 30 वर्षीय गौतम निषाद पुत्र स्वर्गीय सियाराम निषाद ने अपने कच्चे मकान में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब उसकी मां ननकी ने उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई जयकरन ने बताया कि गौतम की शादी पांच वर्ष पहले फतेहपुर जिले के दसौली गांव निवासी खुशबू के साथ हुई थी। उसके चार बच्चे हैं।

प्रभारी मंत्री द्वारा विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया भव्य शुभारंभ। ये खबर भी पढ़े : प्रभारी मंत्री द्वारा विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया भव्य शुभारंभ।

गौतम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया गया कि उसकी पत्नी करीब आठ माह पहले मायके चली गई थी और तब से वापस नहीं आई थी। घटना से पहले पत्नी से फोन पर कहासुनी हुई थी।

12 फीट से कम रहेगी ताजिए की ऊंचाई, अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन पर प्रतिबन्द, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही। ये खबर भी पढ़े : 12 फीट से कम रहेगी ताजिए की ऊंचाई, अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन पर प्रतिबन्द, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

चिल्ला थाना क्षेत्र के चिल्ला कस्बे में 45 वर्षीय धरमपाल पुत्र मोतीलाल ने कमरे के अंदर पंखे के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता मोतीलाल ने बताया कि धरमपाल एक माह पहले सूरत से गांव लौटा था।

लखनऊ में जाम से मिलेगी राहत, शहीद पथ पर बनेगी 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में जाम से मिलेगी राहत, शहीद पथ पर बनेगी 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

वह वहां मजदूरी करता था और गांव में खेती-किसानी में हाथ बंटाने आया था। उन्होंने बताया कि धरमपाल कभी-कभी शराब पी लेता था, जिसको लेकर पत्नी राधा से अनबन रहती थी।

आर्थिक तंगी के कारण भी वह मानसिक तनाव में रहता था। उसके तीन बेटे राहुल, साहिल और रोहित हैं। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अर्पित पांडे और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

फतेहपुर जिले के बरैची गांव निवासी 35 वर्षीय जयकरन पुत्र शिवबीर अपनी ससुराल मर्का थाना क्षेत्र के मटेहना गांव आया हुआ था। शराब के नशे में उसका पत्नी रंजना से विवाद हो गया।

विवाद के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पीएचसी कमासिन ले गए, जहां से गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी रंजना ने बताया कि वह 26 अप्रैल को मायके आई थी। उसने आरोप लगाया कि पति और देवर ने उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया था।

इसी तनाव में पति ने शराब के साथ जहर पी लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मुताबिक तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोबाइल पर बात करते हुए हादसा या कुछ और? इंदौर में छात्रा की मौत पर जांच जारी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदाैर शहर के न्यू बर्ग कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार देर रात मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की...
मध्य प्रदेश 
मोबाइल पर बात करते हुए हादसा या कुछ और? इंदौर में छात्रा की मौत पर जांच जारी

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 711 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआत बेहद खराब रही...
कारोबार 
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 711 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बारिश

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी...
राजस्थान 
राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बारिश

री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

भीलवाड़ा। री-नीट परीक्षा से महज तीन दिन पहले भीलवाड़ा में पुलिस ने फर्जी पेपर बेचने वाले एक छात्र को गिरफ्तार...
शिक्षा-रोजगार  राजस्थान 
री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कम वर्षा से खरीफ बुवाई पर संकट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। सामान्यतः 15-16 जून तक प्रदेश में दस्तक देने वाला...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश : 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कम वर्षा से खरीफ बुवाई पर संकट

उत्तर प्रदेश

औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासोन्मुखी नीतियों के चलते मीरजापुर में औद्योगिक विकास तेजी से गति पकड़ रहा है।...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर...
उत्तर प्रदेश 
पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा टीन...
उत्तर प्रदेश 
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के...
उत्तर प्रदेश 
किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां