शिमला : बेकाबू होकर घर के आंगन में गिरी कार, चालक की मौत
शिमला। शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर घर के आंगन में जा गिरी। इस हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुमारसेन के शावट गांव निवासी कविश चौहान (28) पुत्र जगदीश चौहान के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार यह हादसा 12 जून की रात करीब 9:45 बजे हुआ। वीरगढ़ गांव निवासी 48 वर्षीय शीतल सिंघा अपने घर पर मौजूद थे। तभी उन्हें घर के ऊपर की ओर से किसी भारी वस्तु के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकले तो देखा कि एक थार वाहन उनके घर के आंगन में गिरा हुआ था। वाहन पलटा हुआ था और उसकी छत का हिस्सा जमीन की ओर था।
ये खबर भी पढ़े : पीजीआई युवती लापता मामला: धर्मांतरण और सीरिया ले जाने के दावों पर पुलिस का स्पष्टीकरण, जांच जारीशीतल सिंघा जब वाहन के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति गाड़ी के नीचे दबा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत अशोक चौहान को सूचना दी। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर वाहन के नीचे दबे युवक कविश चौहान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ये खबर भी पढ़े : माधव तिवारी के ऑलराउंड प्रदर्शन से उज्जैन फाल्कन्स की वापसी, रीवा जगुआर्स की दमदार जीतपुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन सफेद और काले रंग की थार (नंबर HP95A-8515) है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय वाहन में कविश चौहान अकेले सवार थे और कोई अन्य व्यक्ति वाहन में मौजूद नहीं था।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि थाना कुमारसैन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
