लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस ने ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले सैकड़ों वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 688 चालान किए गए, जबकि 18 वाहनों को सीज कर दिया गया। साथ ही 248 वाहनों का पंजीकरण भी कराया गया।

पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के पर्यवेक्षण में सभी जोनों के पुलिस उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्तों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, यातायात को सुचारू रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 5,000रु0 की धनराशि ये खबर भी पढ़े : साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 5,000रु0 की धनराशि

अभियान के दौरान कुल 3400 ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं की सघन जांच की गई। बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होने वाले वाहनों, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले चालकों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसके अलावा प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले चालकों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा।

गांजा रखने के आरोप में जेल में आ गया हूँ, छुड़ा दीजिए ये खबर भी पढ़े : गांजा रखने के आरोप में जेल में आ गया हूँ, छुड़ा दीजिए

जोनवार कार्रवाई

कॉकरोच अभी जिंदा हैं! लखनऊ में गरजे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ये खबर भी पढ़े : कॉकरोच अभी जिंदा हैं! लखनऊ में गरजे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तरी जोन में 503 वाहनों की जांच कर 88 चालान और 6 वाहनों को सीज किया गया। दक्षिणी जोन में 762 वाहनों की जांच के दौरान 226 चालान और 1 वाहन सीज किया गया। पूर्वी जोन में 669 वाहनों की जांच में 158 चालान तथा 8 वाहन सीज किए गए। पश्चिमी जोन में 723 वाहनों की जांच कर 83 चालान और 2 वाहन सीज किए गए, जबकि मध्य जोन में 743 वाहनों की जांच कर 133 चालान और 1 वाहन सीज किया गया।

प्रमुख स्थानों पर हुई चेकिंग

विशेष अभियान चारबाग रेलवे स्टेशन, आलमबाग बस स्टेशन, कैसरबाग बस अड्डा, हजरतगंज, परिवर्तन चौक, निशातगंज, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, मुंशी पुलिया, पॉलिटेक्निक चौराहा, कमता, चिनहट, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, आशियाना, बंगला बाजार, पीजीआई, दुबग्गा, चौक, अमीनाबाद, राजाजीपुरम, बुद्धेश्वर, आईटी चौराहा और मड़ियांव समेत अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चलाया गया।

चालकों को किया गया जागरूक

पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने और जिम्मेदारी के साथ वाहन संचालन करने के लिए भी जागरूक किया।

पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने कहा कि शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा मानकों का सम्मान करें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शिमला : बेकाबू होकर घर के आंगन में गिरी कार, चालक की मौत

शिमला। शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर घर के आंगन में जा गिरी। इस हादसे में...
राष्ट्रीय  राज्य 
शिमला : बेकाबू होकर घर के आंगन में गिरी कार, चालक की मौत

15 जून को हिमाचल में बजेगा आपदा अलार्म, मेगा मॉक ड्रिल में परखी जाएगी तैयारियां

शिमला। अगर 15 जून की सुबह 10:30 बजे आपके कॉलेज, विश्वविद्यालय या किसी शैक्षणिक संस्थान में अचानक आपदा अलार्म बजने...
राष्ट्रीय  राज्य 
15 जून को हिमाचल में बजेगा आपदा अलार्म, मेगा मॉक ड्रिल में परखी जाएगी तैयारियां

तृणमूल विधायक मदन मित्र के घर ईडी की छापेमारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नगर निकायों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
तृणमूल विधायक मदन मित्र के घर ईडी की छापेमारी

अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर सुबह 3 बजे शुरू हुई पुलिस छापेमारी पांच घंटे बाद पूरी हुई

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शनिवार तड़के पुलिस ने व्यापक...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर सुबह 3 बजे शुरू हुई पुलिस छापेमारी पांच घंटे बाद पूरी हुई

आईएमए पासिंग आउट परेड: 481 जेंटलमैन कैडेट बने भारतीय सेना के अंग, राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में शनिवार को चेटवुड ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड (पीओपी) समारोह...
राज्य  उत्तराखंड 
आईएमए पासिंग आउट परेड: 481 जेंटलमैन कैडेट बने भारतीय सेना के अंग, राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली

उत्तर प्रदेश

कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एकीकृत वाहन यार्ड, कल्ली पश्चिम न्यू पुलिस लाइन में चोरी की वारदात को अंजाम देने...
उत्तर प्रदेश 
कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में पुलिस ने मृतका के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस ने ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल और साइबर थाना लखनऊ की संयुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार