अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर सुबह 3 बजे शुरू हुई पुलिस छापेमारी पांच घंटे बाद पूरी हुई

- टीएमसी सांसद ने ताला तोड़कर छानबीन का आरोप लगाया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शनिवार तड़के पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस के बड़ी संख्या में अधिकारी तथा जवान सुबह लगभग 3 बजे के बाद उनके आवास पर पहुंचे। लंबे समय तक दरवाजा खटखटाने के बाद पुलिस ने कथित तौर पर ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कई घंटों तक तलाशी ली।

सूत्रों के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान केंद्रीय बल के जवान भी आवास के बाहर तैनात रहे। घटना की जानकारी मिलने पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचीं। सुबह लगभग 8 बजे पुलिस टीम के बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री भी वहां से रवाना हो गईं।

सरकारी नियुक्तियों और बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर संगठन ने उठाई आवाज ये खबर भी पढ़े : सरकारी नियुक्तियों और बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर संगठन ने उठाई आवाज

तलाशी अभियान समाप्त होने के बाद अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस ने ताला तोड़कर पूरे घर की तलाशी ली है और पूरी कार्रवाई का रिकॉर्ड उपलब्ध है। हालांकि, पुलिस किस मामले की जांच के सिलसिले में उनके आवास पर पहुंची थी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि शालबनी थाना क्षेत्र की पुलिस इस कार्रवाई में शामिल थी और टीम में महिला अधिकारी भी मौजूद थीं।

 सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के नॉर्दर्न कमांड का किया दौरा ये खबर भी पढ़े :  सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के नॉर्दर्न कमांड का किया दौरा

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस और केंद्रीय बल के जवान तड़के से ही आवास के बाहर तैनात थे। कई पुलिस वाहनों को भी मौके पर खड़ा किया गया था। सुबह 7 बजे के बाद कुछ अधिकारी घर से बाहर निकले और आपस में चर्चा करने के बाद फिर अंदर चले गए। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने परिसर छोड़ा।

प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले ये खबर भी पढ़े : प्रशासनिक दक्षता बनाने को पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई ओसी बदले

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अभिषेक बनर्जी लगातार विभिन्न मामलों में जांच एजेंसियों के समक्ष पेश हो रहे हैं। हाल ही में विधानसभा में कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले में राज्य के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने उनसे पूछताछ की थी। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद वह भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय पहुंचे थे, जहां उनसे लगभग साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की गई थी।

उक्त मामले में अदालत ने जांच जारी रखने की अनुमति दी है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि दो सप्ताह तक अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाया जाएगा। अदालत ने उन्हें जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा शुक्रवार को भी सीआईडी की एक टीम अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंची थी। यह कार्रवाई चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ बयान के मामले में दर्ज साइबर शिकायत के संबंध में की गई थी। अधिकारियों ने उन्हें नोटिस सौंपते हुए 16 जून को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया था। वहीं, हस्ताक्षर जालसाजी मामले में उन्हें 14 जून को पुनः भवानी भवन में उपस्थित होने को कहा गया है।

इसी बीच प्राथमिक शिक्षक भर्ती अनियमितता मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी अभिषेक बनर्जी को 15 जून को तलब किया है। लगातार मिल रहे समन और जांच एजेंसियों की सक्रियता के बीच शनिवार की यह पुलिस कार्रवाई राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।-

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शिमला में नड्डा ने चलाया स्वच्छता अभियान, अंबेडकर प्रतिमा की सफाई कर सम्मान

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत...
हिमाचल 
शिमला में नड्डा ने चलाया स्वच्छता अभियान, अंबेडकर प्रतिमा की सफाई कर सम्मान

मैरवा स्टेशन पर सिग्नल केबल चोरी नाकाम, आरपीएफ ने युवक को दबोचा

सीवान। जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेल संपत्ति चोरी की कोशिश को विफल करते हुए रेलवे सुरक्षा बल...
बिहार 
मैरवा स्टेशन पर सिग्नल केबल चोरी नाकाम, आरपीएफ ने युवक को दबोचा

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान 17 जून से, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू...
राष्ट्रीय 
कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान 17 जून से, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के...
राज्य  राजस्थान 
राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

असम आबकारी नियमों में संशोधन, शराब दुकानों की दूरी और लाइसेंस स्थानांतरण के नए नियम लागू

गुवाहाटी। असम सरकार ने राज्य के आबकारी क्षेत्र में व्यापक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए असम आबकारी...
राष्ट्रीय  राज्य 
असम आबकारी नियमों में संशोधन, शराब दुकानों की दूरी और लाइसेंस स्थानांतरण के नए नियम लागू

उत्तर प्रदेश

कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एकीकृत वाहन यार्ड, कल्ली पश्चिम न्यू पुलिस लाइन में चोरी की वारदात को अंजाम देने...
उत्तर प्रदेश 
कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में पुलिस ने मृतका के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस ने ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल और साइबर थाना लखनऊ की संयुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार