कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एकीकृत वाहन यार्ड, कल्ली पश्चिम न्यू पुलिस लाइन में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो शातिर चोरों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी यार्ड में खड़े वाहन की स्टेपनी चोरी कर बाउंड्री वाल के बाहर फेंकने का प्रयास कर रहे थे, तभी सतर्क पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार 11 जून 2026 को कल्ली स्थित एकीकृत वाहन यार्ड में नियमित गश्त और सुरक्षा ड्यूटी के दौरान मालखाना मोहर्रिर राजीव सोनकर अपनी टीम के साथ मौजूद थे। इसी दौरान यार्ड की बाउंड्री वाल की ओर से संदिग्ध आवाज सुनाई दी। पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि दो व्यक्ति वाहन की एमआरएफ कंपनी की स्टेपनी में गमछा बांधकर उसे बाउंड्री वाल के ऊपर से बाहर फेंकने की कोशिश कर रहे थे।

विधानसभा चुनाव को लेकर एकलव्य समाज पार्टी हुई बैठक ये खबर भी पढ़े : विधानसभा चुनाव को लेकर एकलव्य समाज पार्टी हुई बैठक

संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान लक्ष्मन पुत्र बाबू और महेन्द्र पुत्र तोती निवासी गांधी ग्राम, थाना पीजीआई, लखनऊ के रूप में बताई। दोनों की उम्र क्रमशः लगभग 40 और 41 वर्ष है।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक एमआरएफ कंपनी की स्टेपनी और एक रंगीन गमछा बरामद किया है, जिसका उपयोग चोरी के दौरान किया जा रहा था।

घटना के संबंध में थाना पीजीआई में मुकदमा संख्या 309/2026 धारा 305 एवं 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति...
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं गोबरधन समिति की बैठक सम्पन्न

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

ग्राम प्रधान पात्रों की सूची डीएम ऑफिस को दें व उसकी प्रति राज्यपाल कार्यालय को भी भेजें महिलाओं से बोलीं...
उत्तर प्रदेश 
घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल