दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ना और मारपीट से परेशान होकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मामले में मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार जौनपुर निवासी सूरज लाल यादव ने 11 जून 2026 को थाना सुशांत गोल्फ सिटी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री प्रियंका यादव को उसके पति अजय कुमार यादव, सास शीला देवी और ससुर अमरजीत यादव दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि आए दिन होने वाले विवाद और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।

  भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर बागपत पुलिस सख्त, 151 में होगी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े :  भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर बागपत पुलिस सख्त, 151 में होगी कार्रवाई

शिकायत के आधार पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया।

शिकायत के बाद सीएम के अपर मुख्य सचिव ने लिया संज्ञान   ये खबर भी पढ़े : शिकायत के बाद सीएम के अपर मुख्य सचिव ने लिया संज्ञान 

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी अजय कुमार यादव कहीं भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम ने अहिमामऊ चौराहे के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार यादव जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के पाली गांव का निवासी है और पेशे से इलेक्ट्रिशियन बताया गया है।

कॉकरोच अभी जिंदा हैं! लखनऊ में गरजे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ये खबर भी पढ़े : कॉकरोच अभी जिंदा हैं! लखनऊ में गरजे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह वर्ष 2021 में प्रियंका यादव से हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे और अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी के अनुसार 10 जून 2026 को उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद वह डर के कारण वहां से भागने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं मामले में नामजद सास और ससुर की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मैरवा स्टेशन पर सिग्नल केबल चोरी नाकाम, आरपीएफ ने युवक को दबोचा

सीवान। जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेल संपत्ति चोरी की कोशिश को विफल करते हुए रेलवे सुरक्षा बल...
बिहार 
मैरवा स्टेशन पर सिग्नल केबल चोरी नाकाम, आरपीएफ ने युवक को दबोचा

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान 17 जून से, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू...
राष्ट्रीय 
कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान 17 जून से, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के...
राज्य  राजस्थान 
राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

असम आबकारी नियमों में संशोधन, शराब दुकानों की दूरी और लाइसेंस स्थानांतरण के नए नियम लागू

गुवाहाटी। असम सरकार ने राज्य के आबकारी क्षेत्र में व्यापक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए असम आबकारी...
राष्ट्रीय  राज्य 
असम आबकारी नियमों में संशोधन, शराब दुकानों की दूरी और लाइसेंस स्थानांतरण के नए नियम लागू

हल्दिया में सियासी तनाव के बीच भाजपा विधायक की गाड़ी से घर लौटे टीएमसी सदस्य

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया में शुक्रवार को राजनीतिक तनाव के बीच सौजन्य की एक अलग तस्वीर देखने को मिली।...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
हल्दिया में सियासी तनाव के बीच भाजपा विधायक की गाड़ी से घर लौटे टीएमसी सदस्य

उत्तर प्रदेश

कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एकीकृत वाहन यार्ड, कल्ली पश्चिम न्यू पुलिस लाइन में चोरी की वारदात को अंजाम देने...
उत्तर प्रदेश 
कल्ली वाहन यार्ड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, स्टेपनी चुराने का कर रहे थे प्रयास

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में पुलिस ने मृतका के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार; सास-ससुर की तलाश जारी

लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस ने ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 688 चालान, 18 वाहन सीज

लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल और साइबर थाना लखनऊ की संयुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़: देशभर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार