अलवर: स्कूल टेम्पो से गिरकर एलकेजी छात्र की दर्दनाक मौत, वाहन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

टेम्पो का पहिया छात्र के सिर के ऊपर से गुजरने से हुआ हादसा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राजस्थान: राजस्थान के अलवर जिले के रैणी क्षेत्र में स्कूल वाहन की कथित लापरवाही ने एक मासूम छात्र की जान ले ली. स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे एलकेजी के छात्र दीक्षित कुमार की ओवरलोड टेम्पो से गिरने के बाद मौत हो गई.

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों ने स्कूल प्रशासन, वाहन चालक और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सी-सेक्शन के बाद बढ़ीं मौतें, राजस्थान सरकार ने अस्पतालों की जांच और ऑडिट के दिए आदेश ये खबर भी पढ़े : सी-सेक्शन के बाद बढ़ीं मौतें, राजस्थान सरकार ने अस्पतालों की जांच और ऑडिट के दिए आदेश

जानकारी के अनुसार रैणी कस्बे के बाजोली रोड स्थित पानी की टंकी के पास मंगलवार को यह हादसा हुआ. बाजोली गांव निवासी दीक्षित कुमार रैणी के एक निजी स्कूल में एलकेजी का छात्र था.

स्कूल की छुट्टी के बाद वह अन्य बच्चों के साथ टेम्पो से घर लौट रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन में उसकी क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को बैठाया गया था.

इसी दौरान टेम्पो का संतुलन बिगड़ गया और दीक्षित नीचे सड़क पर गिर गया. इससे पहले कि चालक वाहन रोक पाता, टेम्पो का पहिया बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया.

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर किया गया. हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल है. ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके के कई निजी स्कूल नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध रूप से टेम्पो और जीपों से बच्चों का परिवहन करा रहे हैं.

आलम यह है कि वाहनों में क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को बैठाया जाता है, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं करता. लोगों का कहना है कि हादसे वाले टेम्पो में करीब 17 बच्चे सवार थे, जबकि कुछ बच्चों को उनके परिजन बाद में बाइक से घर ले गए.

उधर, आरटीओ ने वाहन का निरीक्षण कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही प्रशासन से ऐसे ओवरलोड स्कूल वाहनों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

कोलकाता। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की प्रदर्शन लेखा परीक्षा रिपोर्ट में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

'हेस्टिंग हाउस' का नाम बदलने की मांग, शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने का प्रस्ताव

पश्चिम मेदिनीपुर। स्वतंत्रता के लगभग आठ दशक बाद भी पश्चिम मेदिनीपुर के जिलाधिकारी का सरकारी बंगला आज भी ब्रिटिश काल...
पश्चिम बंगाल 
'हेस्टिंग हाउस' का नाम बदलने की मांग, शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने का प्रस्ताव

अमेरिकी और सऊदी सेना ने इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज पर किया हमला

बगदाद। अमेरिका और सऊदी अरब की सेना ने इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) पर हमला किया है। इस फोर्सेज...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी और सऊदी सेना ने इराक में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज पर किया हमला

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे कुल नौ लाख रुपये

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात फेसबुक लाइव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों के...
राष्ट्रीय 
बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे कुल नौ लाख रुपये

उत्तर प्रदेश

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा