शादी की खुशियां पलभर में उजड़ी, बहनों की डोली उठने से पहले भाई की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चित्तौड़गढ़: घटना बेगूं उपखंड क्षेत्र के पारसोली थाना इलाके के बड़ा खेड़ा गांव की है. यहां रहने वाले 23 साल के किशन लाल की शादी 18 अप्रैल को हुई थी. मंगलवार को उसकी तीन बहनों पूजा, लक्ष्मी और आरती कंवर की शादी थी.

घर में मायरा की रस्म चल रही थी. इसी दौरान किशन किसी काम से घर से निकला था. घर से करीब 500 मीटर दूर सरकारी स्कूल के सामने यह भीषण हादसा हो गया.

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज

हादसे की खबर मिलते ही शादी के मंडप में बैठी बहनें दौड़कर मौके पर पहुंचीं, लेकिन वहां जो मंजर था, उसे देख उनकी चीखें निकल गईं. भाई का क्षत-विक्षत शव सड़क पर पड़ा था. खुशियों से भरा आंगन पल भर में मातम में बदल गया.

 औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत ये खबर भी पढ़े :  औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत

इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने डंपर के शीशे तोड़ दिए और चालक नारायण गुर्जर की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं पारसोली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बारिश की फुहारों के बीच जंतर-मंतर से गूंजा ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’का संदेश ये खबर भी पढ़े : बारिश की फुहारों के बीच जंतर-मंतर से गूंजा ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’का संदेश

इसके बाद शाम होते-होते गमगीन माहौल में बहनों की शादी की कुछ रस्में पूरी कराई गईं, लेकिन पूरे गांव में मातम पसरा रहा. जिस घर में शहनाइयों की गूंज होनी थी, वहां अब सिर्फ सिसकियां सुनाई दे रही हैं.

मां, जिसने तीन दिन पहले बेटे को दूल्हा बनते देखा था, अब उसी बेटे के बिछड़ने का दर्द झेल रही है. इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है.

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मौसम 28 जून: देश के 16 राज्यों आंधी-भारी बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 28 जून: देश के कई राज्यों में जहां एक ओर भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी...
राष्ट्रीय 
मौसम 28 जून: देश के 16 राज्यों आंधी-भारी बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मौसम ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारत और आयरलैंड : भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेलफास्ट के...
खेल 
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मौसम ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

आज का राशिफल 28 जून 2026 : दिन आपके लिए ऊर्जावान और निर्णायक रहने वाला 

  मेष कोई सुखद आश्चर्य मिल सकता है。 करियर के मामले में दिन प्रगतिशील है। किसी भी विवाद में पड़ने से...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 28 जून 2026 : दिन आपके लिए ऊर्जावान और निर्णायक रहने वाला 

उत्तर प्रदेश

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...
उत्तर प्रदेश 
दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन