पारिवारिक विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपित पति फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बूंदी। जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के ठीकरी कला गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। ठीकरी कला निवासी हेमराज और उसकी पत्नी रामीबाई के बीच पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर हेमराज ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से सिर और गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों ने घायल रामीबाई को 108 एम्बुलेंस की सहायता से तालेड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की तीन बेटियां हैं।

घटना की सूचना पर तालेड़ा पुलिस उप अधीक्षक राजेश टेलर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीके से जांच की है।

पुलिस के अनुसार मृतका के बच्चों से भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आरोपित हेमराज को संदिग्ध माना गया है। घटना के बाद से ही आरोपित फरार है और उसका मोबाइल फोन बंद है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

नवादा: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बचाने आए साले को भी किया घायल ये खबर भी पढ़े : नवादा: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बचाने आए साले को भी किया घायल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के  बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

पीएम मोदी आज देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण। छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद स्टेशन शामिल।...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के  बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

डिमना लेक में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक , घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग

पूर्वी सिंहभूम। शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार सुबह नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में...
झारखंड 
डिमना लेक में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक , घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन