नवादा: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बचाने आए साले को भी किया घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नवादा। नवादा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शनिवार को घटी है। मामूली घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए पत्नी के भाई को भी आरोपी ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मृतका की पहचान चैनपुरा गांव निवासी रामप्रवेश सिंह के पुत्र चंद्रमौलि सिंह की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों ने न्यायालय में बांड भी भरा था।

विवाद बढ़ने पर आरोपी पति चंद्रमौलि सिंह ने पत्नी पूजा कुमारी पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे दर्द से तड़पकर उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर बहन को बचाने पहुंचे पूजा के भाई को भी आरोपी ने पेट में चाकू मार दी। गंभीर हालत में उसे पटना रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वारिसलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद ही हत्या की वजह सामने आ रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: डिस्ट्रिक्ट जज ने दिया योग भगाए रोग का संदेश ये खबर भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: डिस्ट्रिक्ट जज ने दिया योग भगाए रोग का संदेश

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखे, रिपोर्ट के बाद Meta को सरकार का समन

नई दिल्ली: भारत में Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री का प्रचार करने वाले पेड विज्ञापन...
टेक-मित्र  नारी व बाल जगत 
Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखे, रिपोर्ट के बाद Meta को सरकार का समन

भारत-जापान सहयोग पर चीन की प्रतिक्रिया, कहा— टकराव के लिए नहीं हो साझेदारी

नई दिल्ली/बीजिंग। भारत और जापान के बीच बढ़ते सहयोग पर चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दोनों देशों...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान सहयोग पर चीन की प्रतिक्रिया, कहा— टकराव के लिए नहीं हो साझेदारी

पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

फिरोजाबाद। जिले की थाना उत्तर पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात टप्पेबाजी की घटना करने वाले आगरा के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा विद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल परिसर में रखे हुए खोखों में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सीएमएस को...
उत्तर प्रदेश 
नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा

मणिपुर : सुरक्षा बलों का उग्रवाद और ड्रग नेटवर्क पर कड़ा प्रहार, हथियार और नकदी जब्त

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में कई सक्रिय उग्रवादियों...
राष्ट्रीय 
मणिपुर : सुरक्षा बलों का उग्रवाद और ड्रग नेटवर्क पर कड़ा प्रहार, हथियार और नकदी जब्त

उत्तर प्रदेश

पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

फिरोजाबाद। जिले की थाना उत्तर पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात टप्पेबाजी की घटना करने वाले आगरा के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा विद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल परिसर में रखे हुए खोखों में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सीएमएस को...
उत्तर प्रदेश 
नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी