जयपुर कलेक्ट्रेट के सब रजिस्ट्रार दफ्तर में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख

  जयपुर कलेक्ट्रेट के सब रजिस्ट्रार दफ्तर में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख

जयपुर । जयपुर जिला कलेक्ट्रेट स्थित सब रजिस्ट्रार दफ्तर में शुक्रवार तड़के आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए।

जयपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सब रजिस्ट्रार का ऑफिस है। इसमें शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे आग लग गई। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के समय दफ्तर में गार्ड भी मौजूद था, लेकिन वो आगे की तरफ था। आग लगने के बाद जब धुआं निकला तो पीछे स्थित होटल के गार्ड ने थाने को सूचित किया। इसके बाद फायर स्टेशन पर फोन कर आग लगने की सूचना दी गई। सूचना पर बनीपार्क थाने का जाब्ता और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल की गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट की सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर आ गई। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सब रजिस्ट्रार दफ्तर में प्रतिदिन सैकड़ों रजिस्ट्री होती है। आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। दफ्तर के एक भाग में इसे मॉडल रूप देने के लिए काम चल रहा था और दूसरी ओर महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। यही महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए।आग लगने की सूचना पर सब रजिस्ट्रार सत्यवीर सिंह भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिसर के गार्ड ने उन्हें इसकी सूचना दी और फायर स्टेशन पर भी उन्होंने फोन किया, लेकिन उनके पास सूचना पहुंच चुकी थी। फिलहाल परिसर में अंधेरा है और निरीक्षण करने के बाद ही जानकारी दी जा सकेगी कि आग में क्या नुकसान हुआ है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से 3.87 लाख रुपए की लूट दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से 3.87 लाख रुपए की लूट
नालंदा, बिहारशरीफ। नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार की सुबह...
टेटगामा टोला की घटना हृदयविदारक, दोषियों को मिले सख्त सजा-विधायक खेमका
पत्रकार को पितृशोक,शोक संवेदना करने वालों का लगा तांता
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'मेट्रो... इन दिनों' का जादू, कलेक्शन में तेज गिरावट
'सैयारा' का ट्रेलर रिलीज, दिखी इश्क और जुनून की टकराहट
सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
अमेरिका ने जवाबी शुल्क निलंबन 01 अगस्त तक बढ़ाया, भारत से व्यापार वार्ता जारी