जयपुर  जवाहर कला केंद्र में रंगरीत कला महोत्सव शुक्रवार से

जयपुर  जवाहर कला केंद्र में रंगरीत कला महोत्सव शुक्रवार से

जयपुर । जवाहर कला केन्द्र में शुक्रवार से 'रंगरीत कला महोत्सव' की शुरुआत होने जा रही है। जेकेके द्वारा रंगरीत कला संस्थान के सहयोग से होने वाले महोत्सव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा, इसका संयोजन वैदिक चित्रकार रामू रामदेव करेंगे।

2 से 11 मई तक कला गुरु और युवा कलाकार रामायण, महाभारत, पर्यावरण, संस्कृति जैसे विषयों पर चित्र बनाएंगे। प्रदेश के वरिष्ठ कलाकार युवाओं व बच्चों को रंगों की रीति समझाएंगे और चित्रकला के संस्कार देंगे। कला गोष्ठियों में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। चित्रकला से जुड़े विद्यार्थियों व कलाकारों के लिए कार्यशालाएं आयोजित होंगी जिनमें पारंपरिक चित्रण शैली, स्केचिंग, लाइन वर्क और रंग संयोजन का प्रशिक्षण मिलेगा। 10 मई से 18 मई तक गोविंद रामदेव और रामू रामदेव की दुर्गा सप्तशती पर आधारित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगेगी। वहीं महोत्सव के दौरान निर्मित चित्रों की प्रदर्शनी 12 से 18 मई तक दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की
भाेपाल । आज 3 मई, शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय प्रमोद महाजन की पुण्यतिथि है। भारतीय जनता पार्टी को...
आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने कलमकारों को दी बधाई
एसटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करों पर किया बड़ा प्रहार
आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ग्वालियर प्रवास पर
डेटा मसले पर ट्रंप प्रशासन जिला अदालत के आदेश के खिलाफ पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
आज उप मुख्‍यमंत्री राजेन्द्र शुक्‍ल जबलपुर प्रवास पर
आज विदिशा जिले को केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  देंगे विकास कार्यों की सौगात