सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में छठा आरोपित हरियाणा से गिरफ्तार

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में छठा आरोपित हरियाणा से गिरफ्तार

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद से छठे आरोपित हरपाल सिंह (34) को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस मंगलवार सुबह हरपाल सिंह को हरियाणा से लेकर मुंबई पहुंची और उसे कोर्ट में भेजने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के आवास के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए। इसके बाद मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपितों को गुजरात से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपितों को हथियार देने वाले दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपित ने पुलिस लॉकअप में आत्महत्या कर ली, जिसकी छानबीन सीआईडी की टीम कर रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों को आर्थिक मदद करने के आरोप के तहत मोहम्मद रफीक चौधरी को गिरफ्तार किया था। छानबीन में पता चला था कि हरपाल सिंह ने ही रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास की रेकी करने के लिए कहा था और उसे 2-3 लाख रुपये भी दिए थे। इसलिए मुंबई पुलिस ने रफीक चौधरी की निशानदेही पर हरियाणा से हरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। इस तरह इस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। अहमदाबाद में साबरमती केंद्रीय जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को इस मामले में सह आरोपित बनाया गया है।

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू
शैंपू की रेसिपी :बदलते मौसम में लोगों को अक्सर हेयर फॉल की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। इस समस्या...
कृषि विभाग ने दिया जोर: धान की सीधी बुवाई पर लौटे किसान
आरोपी पति अपनी पत्नी को तब तक चाकू मारता रहा, जब तक नहीं हो गई मौत 
डिजिटल नजर: ऐप के जरिये बच्चों का मूल्यांकन करेंगे शिक्षक
आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा: अखिलेश
रामायण की 'सीता' डिग्री से डॉक्टर और दिल से एक्टर
शुभमन गिल ने अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई 269 रन बनाए