मदर्स पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्रमिक दिवस 

मदर्स पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्रमिक दिवस 

 

 

बदायूं। गुरुवार को मदर्स पब्लिक स्कूल में श्रमिक दिवस मनाया गया। छात्राओं ने भाषणों, कविताओं तथा सम्मान कार्ड के माध्यम से सभी सहायक कर्मचारियों द्वारा की गई मेहनत का आभार व्यक्त किया।‌ विद्यालय परिसर में सभी श्रमिक कर्मचारियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या शीबा खान ने सहायक कर्मचारियों, ड्राइवरों तथा माली काका को  उपहार भेंट किए तथा श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करके  उनकी निस्वार्थ सेवाओं और संस्थान के सुचारू रूप से संचालन के लिए उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी को श्रमिक वर्ग की मेहनत व समर्पण का सम्मान व सराहना करनी चाहिए। श्रमिक समाज में सम्मान के पात्र हैं और उनके बिना हमारा समाज आगे नहीं बढ़ सकता। यह हमारे समाज के असली निर्माता हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की
भाेपाल । आज 3 मई, शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय प्रमोद महाजन की पुण्यतिथि है। भारतीय जनता पार्टी को...
आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने कलमकारों को दी बधाई
एसटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करों पर किया बड़ा प्रहार
आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ग्वालियर प्रवास पर
डेटा मसले पर ट्रंप प्रशासन जिला अदालत के आदेश के खिलाफ पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
आज उप मुख्‍यमंत्री राजेन्द्र शुक्‍ल जबलपुर प्रवास पर
आज विदिशा जिले को केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  देंगे विकास कार्यों की सौगात