इंदौर: महू के भेरू घाट पर आपस में टकराए पांच वाहन, महिला की मौत, एक घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

महू/इंदाैर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू स्थित मानपुर थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई फोरलेन के भेरू घाट पर शनिवार दोपहर एक बार फिर सड़क हादसा हो गया।

घाट की ढलान पर चार से पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में भोपाल निवासी एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाशले ने बताया कि मृतका की पहचान भोपाल के नेहरू नगर निवासी रजनी पत्नी विजय सिंह (34) के रूप में हुई है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं मुख्यमंत्री ने पित्रेश्वर हनुमान धाम में की पूजा-अर्चना ये खबर भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं मुख्यमंत्री ने पित्रेश्वर हनुमान धाम में की पूजा-अर्चना

हादसे में भोपाल निवासी एस.के. राय (59) भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रजनी को मृत घोषित कर दिया।

एमपी कैबिनेट की अहम बैठक आज, सिंहस्थ कार्यालय और 24 लाख किसानों को राहत पर निर्णय ये खबर भी पढ़े : एमपी कैबिनेट की अहम बैठक आज, सिंहस्थ कार्यालय और 24 लाख किसानों को राहत पर निर्णय

घायल का उपचार जारी है। दुर्घटना के चलते आगरा-मुंबई फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भेरू घाट की ढलान पर वाहनों की रफ्तार अनियंत्रित होने और एक के बाद एक ब्रेक लगने से यह श्रृंखलाबद्ध टक्कर हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील है भेरू घाट
भेरू घाट की ढलान लंबे समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्र मानी जाती है। तीखा ढलान, तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।

सीएम मोहन यादव दो दिवसीय बैतूल दौरे पर, कुकरू में करेंगे रात्रि चौपाल और ग्रामीणों से संवाद ये खबर भी पढ़े : सीएम मोहन यादव दो दिवसीय बैतूल दौरे पर, कुकरू में करेंगे रात्रि चौपाल और ग्रामीणों से संवाद

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज किशन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सहकारी मॉडल पर आधारित...
गुजरात 
सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

नई दिल्ली/विक्टोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स पहुंच गए। राजधानी विक्टोरिया के अंतरराष्ट्रीय हवाई...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शिमला पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

दर्दनाक सड़क हादसा: नाले में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत...
हिमाचल 
दर्दनाक सड़क हादसा: नाले में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

उत्तर प्रदेश

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर।  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगरसंदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पल्स पोलियो अभियान की जनपद स्तरीय रैली को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना