मुख्यमंत्री आज अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर सशक्त उद्यमी-समृद्ध मप्र समिट में होंगे शामिल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित 'सशक्त उद्यमी समृद्ध मध्यप्रदेश समिट' में शामिल होंगे।

समृद्ध भारत का दिल-विकास का दिल का संदेश देने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमएसएमई इकाइयों को 225 करोड़ 19 लाख और स्टार्ट-अप को लगभग 39 लाख रुपये की राशि अंतरित करेंगे।

समिट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में महत्वूर्ण एमओयू के साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों का शुभारंभ और भूमि-पूजन भी होगा। इस मौके पर सू्क्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उद्योग आयुक्त दिलीप कुमार ने बताया कि समिट में स्टाल से खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र एवं परिधान तथा अभियांत्रिकी क्षेत्रों के एमएसएमई के लिए बायर-सेलर मीट आयोजित होगी।

इंदौर में रक्षा विनिर्माण पर कार्यशाला, आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा... ये खबर भी पढ़े : इंदौर में रक्षा विनिर्माण पर कार्यशाला, आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमएसएमई प्रदर्शनी एवं ईज़ ऑफ डूइंग क्लिनिक का उद्घाटन करेंगे। विभिन्न विभागों और उद्यमियों के प्रदर्शनी में लगभग 60 से स्टॉल होंगे.

एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों को कोर्ट में पेश किया, नईम और शाकिर को भेजा जेल ये खबर भी पढ़े : एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों को कोर्ट में पेश किया, नईम और शाकिर को भेजा जेल

एमएसएमई, स्टार्ट-अप, विभागीय स्टॉल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ओ.डी.ओ.पी, योजना लाभार्थी, महिला स्व-सहायता समूह, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भोपाल, एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर भोपाल.

भोपालः मुख्यमंत्री आज आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026 का समापन समारोह में होंगे शामिल ये खबर भी पढ़े : भोपालः मुख्यमंत्री आज आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026 का समापन समारोह में होंगे शामिल

भारतीय मानक ब्यूरो, GeM, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एन.आइ.टी.टी.आर) तथा बैंकों के प्रतिनिधि,वालमार्ट, फ्लिप्कार्ट जैसे संस्थान सम्मिलित होंगे। इस दौरान प्रतिभागियों को संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि समिट में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी समिट को संबोधित करेंगे। प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह स्वागत उद्बोधन देंगे।

इस दौरान एमएसएमई, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एसआरएलएम (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) तथा आईपीआईपी विभागों की विगत ढाई वर्ष की उपलब्धियों एवं आगामी ढाई वर्ष की कार्य योजना पर आधारित लघु वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

उद्योग आयुक्त के अनुसार, समिट में 2000 से अधिक प्रतिभागियों, जिनमें एमएसएमई, उद्यमी, स्टार्ट-अप, वित्तीय संस्थान, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एवं महिला स्व-सहायता समूह शामिल होंगे। समिट में विगत ढाई वर्षों की समस्त संबद्ध विभागीय उपलब्धियों तथा आगामी ढाई वर्षों की कार्य योजना प्रदर्शित होगी।

उन्होंने बताया कि समिट में तीन विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रथम सत्र, 'नये बाजार, नई उड़ान' (एमएसएमई एवं एसएचजी के लिए नए बाजार अवसर) में एफआईईओ, सीएसआईआर-एएमपीआरआई ओएनडीसी, ईसीजीसी एवं इंडिया पोस्ट के पैनलिस्ट भाग लेंगे।

दवितीय सत्र 'पूंजी तक पहुँच' (फंडिंग द नेक्स्ट जनरेशन एमएसएमई), में एनपीसीएल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आरएक्सआईएल ट्रेन्ड्स प्लेटफॉर्म एवं नाबार्ड के पैनलिस्ट सम्मिलित हैं। तृतीय सत्र 'ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेण्डर्ड' (बीआईएस) के सहयोग से उत्पाद गुणवत्ता पर होगा।

उद्योग आयुक्त ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अप्रैल 2017 में पारित संकल्प के माध्यम से प्रत्येक वर्ष 27 जून को 'सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम दिवस" के रूप में घोषित किया गया है।

यह दिवस सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) की प्राप्ति में एमएसएमई की अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के आयोजन का 10वां वर्ष है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

दो-दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में चार लोगों पर एफआईआर, कोर्ट में भी कार्रवाई की मांग

सीवान। जिले मेंमैरवा थाना क्षेत्र के चार पासपोर्ट धारकों पर कथित रूप से गलत जानकारी देकर दो-दो पासपोर्ट प्राप्त करने...
बिहार 
दो-दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में चार लोगों पर एफआईआर, कोर्ट में भी कार्रवाई की मांग

कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या प्रयास से सेवा बाधित , ब्लू लाइन सेवा रही प्रभावित

कोलकाता। शनिवार सुबह कोलकाता मेट्रो के कालीघाट स्टेशन पर एक यात्री द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने से ब्लू लाइन...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या प्रयास से सेवा बाधित , ब्लू लाइन सेवा रही प्रभावित

मणिपुर: अभियान के दौरान उग्रवादी समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और हेरोइन बरामद

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे में चलाए गए समन्वित अभियान के दौरान दो...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: अभियान के दौरान उग्रवादी समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और हेरोइन बरामद

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज, 43 जिलों में बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद इसकी रफ्तार फिलहाल थम गई है। 24 जून को प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज, 43 जिलों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के महिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय साइबर ठगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 महिगवां पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा कर 8.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, शादीशुदा होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमीनाबाद में धर्म परिवर्तन और शादी छिपाकर संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार