बिजली लाइन में स्पार्किंग से कच्चे मकान में लगी आग, जिंदा जले तीन मासूम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

 मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख, मृत बच्चों के परिजन को 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शनिवार को एक कच्चे मकान में लगी भीषण आग में तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को चपेट में ले लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत ही दुखद है। मृत बच्चों के परिजन को 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार सीधी जिले के गोपद बनास तहसील अंतर्गत ग्राम कसिहवा में शनिवार दोपहर करीब एक बजे रामरतन साकेत के घर के पास बिजली के पोल से शार्ट-सर्किट होने से आग लग गई, जिसमें रामरतन की दो बेटियां कुमारी घुम्मु उर्फ संध्या साकेत (लगभग 6 वर्ष) कुमारी रिद्धि (लगभग 1.6 वर्ष) एवं एक बेटा नागेन्द्र (लगभग 3 वर्ष) की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी गांव के पुष्पराज मिश्रा ने बताया कि घर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में स्पार्किंग हुई। चिंगारी पास में रखे बांस और सूखे सामान पर गिरी, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरा कच्चा मकान आग की लपटों में घिर गया।

जिला अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात मृत्यु दर तय मानक से अधिक, तीन माह में 87 मौतें ये खबर भी पढ़े : जिला अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात मृत्यु दर तय मानक से अधिक, तीन माह में 87 मौतें

घटना के समय घर बाहर से बंद था और अंदर तीनों बच्चे मौजूद थे। बच्चों की मां घर से जाते समय दरवाजा बाहर से बंद कर गई थी, जिससे बच्चे अंदर ही फंस गए। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

बच्चों के पिता रामरतन साकेत ने बताया कि उन्हें उनके सुपरवाइजर का फोन आया था, जिसने घर में आग लगने की जानकारी दी। उस समय उनकी पत्नी राशन लेने दुकान गई थी, जबकि तीनों बच्चे घर में अकेले थे।

रामरतन साकेत ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी स्कूल की छुट्टियों के कारण नानी के घर गई हुई थी। दूसरे नंबर की बेटी रिधि कक्षा एक में पढ़ती थी। हादसे में रिधि समेत तीन मासूमों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। वहीं, जानकारी मिलते ही सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री ने घटना पर लिया संज्ञान, राहत राशि की घोषणा की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से हुए एक हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु हो जाने की घटना का त्वरित संज्ञान लिया है।

उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत ही दुखद एवं हृदय विदारक है। उन्होंने शोकाकुल परिजन के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर ईश्वर से दिवगतों को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार परिजन के साथ है। मुख्यमंत्री ने परिजन के लिए राहत राशि भी घोषित की है। उन्होंने कहा है कि मृत बच्चों के परिजन को राज्य सरकार की ओर से 6-6 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी, सीधी की ओर से परिजन को 20-20 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता राशि दे दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा घटना पर तत्काल संज्ञान लेकर परिजन को 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई। म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा परिजन को 4-4 लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा की गई है।

इसी क्रम में जिला प्रशासन सीधी की ओर से 5-5 हजार रुपये के मान से 15 हजार रुपये अंत्येष्टि सहायता राशि एवं 20-20 हजार रुपये जिला रेडक्रास सोसाइटी सीधी की ओर से तत्काल सहायता राशि परिजन को दे दी गई है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दुश्मनों को जवाब देने आ रहे हैं मुज्तबा खामेनेई

तेहरान: खाड़ी में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे राउंड की जंग की शुरु हो चुकी है। ऐसे में सुप्रीम...
अंतर्राष्ट्रीय 
दुश्मनों को जवाब देने आ रहे हैं मुज्तबा खामेनेई

अब 31 अगस्त तक चलाई जाएंगी ये 30 स्पेशल ट्रेनें

स्पेशल ट्रेनों : भारतीय रेल के पश्चिम रेलवे जोन ने कुल 30 स्पेशल ट्रेनों की सेवा में विस्तार की घोषणा...
कारोबार 
अब 31 अगस्त तक चलाई जाएंगी ये 30 स्पेशल ट्रेनें

अमीर शेख हमद के शोक में झुका रहेगा भारत में तिरंगा

नई दिल्ली:  भारत सरकार ने कतर के पूर्व शासक और 'फादर अमीर' शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर...
राष्ट्रीय 
अमीर शेख हमद के शोक में झुका रहेगा भारत में तिरंगा

बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत

दिल्ली  :दिल्ली के मुखमेलपुर गांव स्थित उत्तराखंड कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल...
नारी व बाल जगत  दिल्ली 
बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत

प्रोटीन से भरपूर छोले का नाश्ता

छोला चाट नाश्ता : राजमा छोले को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है और...
खाना पकाना 
प्रोटीन से भरपूर छोले का नाश्ता

उत्तर प्रदेश

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस: उप्र में कई पीसीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ, 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश में लगातार प्रशासनिक अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम रविवार की देर रात...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस: उप्र में कई पीसीएस अफसरों के तबादले

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न