शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन

शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत तांतनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय कोकचो में पदस्थापित शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का शनिवार देर रात हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। 55 वर्षीय सावैयां मूल रूप से सदर प्रखंड के गितिलपी गांव निवासी थे। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और समाज में शोक की लहर है।

सावैयां न सिर्फ एक समर्पित शिक्षक थे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी उनकी विशेष रुचि थी। उन्होंने अपने आवासीय परिसर में सैकड़ों पेड़-पौधे और औषधीय वनस्पतियों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय कार्य किया था। उनका जीवन चिंतनशीलता और समाज सेवा को समर्पित रहा।

उनके निधन पर ऑल कोल्हान आदिवासी शिक्षक समिति के शिक्षकों ने गहरा शोक प्रकट किया है। शोक व्यक्त करने वालों में शालिनी पुरती, कृष्णा देवगम, विमल किशोर बोयपाई, संजय कुमार जारिका, मंगल सिंह मुंडा, दमयंती कुंकल, दामु सुंडी, मालती सिंकू, सरिता पुरती, अनीता सोय, क्रियाम बिरुली, संजीव कुमार बलमुचु, अनीला सुंडी, लिंडावेंस बिरुवा, बेलमती बोयपाई, वृंदावन हेस्सा, चैतन्य बिरुवा, चंद्रशेखर तामसोय, मनोहर सामड, दिलदार पुरती, दुर्गाचरण तुबिद, जगन्नाथ हेस्सा, सिकंदर बुड़ीउली सहित अन्य शामिल हैं।

शिक्षक समुदाय ने उनके निधन को शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां