समाज और राष्ट्र के निर्माण में पत्रकारिता की विशिष्ट भूमिका: मनोज कांत
आज पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की अलग अलग उपयोगिता: जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी
प्रतापगढ़। शनिवार की देरशाम नगर के मीरा भवन चौराहा स्थित लीला पैलेस में सामाजिक एवं संवैधानिक जागरूकता समिति एवं सत्प्रेरणा के तत्वावधान में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पत्रकारिता की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी और पत्रकार अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख और राष्ट्र धर्म पत्रिका के निदेशक मनोजकांत, मुख्य अतिथि जिला अधिकारी शिव सहाय अवस्थी, अति विशिष्ट अतिथि विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, विशिष्ट अतिथि केकेसी डिग्री कॉलेज लखनऊ के प्रोफेसर गिरिजेश त्रिपाठी, पट्टी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अखिलेश पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल मिश्र ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता, नई दिल्ली बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय और संयोजन सत्प्रेरणा के प्रबंधक डॉ. सौरभ पांडेय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मनोजकांत ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में पत्रकारिता की विशिष्ट भूमिका है। सकारात्मक और सृजनशील पत्रकारिता के आधार पर पूरे विश्व में भारतवर्ष को विशिष्ट स्थान दिलाने में पत्रकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने पत्रकार बंधुओ से पंच परिवर्तन विषय जिसमें प्रमुख रूप से कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य सम्मिलित है, की दिशा में विशेष कार्य करने का आवाहन किया। कहाकि पंच परिवर्तन के आधार पर समाज और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जा सकते हैं। आज की वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण और परिवार संरक्षण में मीडिया की भूमिका बढ़ जाती है। एक तरफ जहां अनेक प्रकार की विषम परिस्थितियों दिखाई पड़ती हैं वहीं दूसरी ओर उनका समाधान भी कहीं न कहीं समाज के प्रबुद्ध पत्रकारों के माध्यम से ही आता है। वास्तव में पत्रकार सृजनशील होता है और समाज को दिशा देने का कार्य करता है। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि आज पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की अलग-अलग उपयोगिता है। एक तरफ जहां प्रिंट मीडिया अनेक वर्षों से समाज जागरण का कार्य कर रही है तो दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से समाज को त्वरित जानकारी मिल रही है। वर्तमान समय में सूचना क्रांति के युग में संवाद का क्रम बढ़ा है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी तुरंत खबरों का आदान-प्रदान होता है। ऐसी स्थिति में यूट्यूब के माध्यम से पत्रकारिता करने वालों की भूमिका भी बढ़ी है। समाज जागरूक हो रहा है और उसमें पत्रकारिता की विशिष्ट भूमिका है। आज जिस प्रकार से संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए पत्रकारिता चरमोत्कर्ष की ओर है वह राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण करने में सक्षम है। पत्रकार बंधुओ की समय-समय पर विशिष्ट भूमिका रही है जो लोकतंत्र को सशक्त करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होती है। अति विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा की समय-समय पर लोकतंत्र के प्रमुख स्तंभों की सार्थकता और उपयोगिता सिद्ध होती है और उसमें पत्रकार बंधुओ की महत्वपूर्ण भूमिका चारों ओर दृष्टिगत होती है। पत्र, पत्रिका और पत्रकार समाज के दर्पण हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. गिरिजेश त्रिपाठी और डॉक्टर अखिलेश पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारिता की भूमिका पर अपना विषय रखा। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्यामलाल मिश्र ने ऐसे कार्यक्रमों की उपाध्ययिता पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिपेक्ष में पत्रकारिता की भूमिका को सशक्त करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के आयोजक आलोक कुमार पांडे ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ-साथ विषय प्रवर्तन किया। कहा कि आज पूरे विश्व में भारतवर्ष की सशक्त समृद्धि संस्कृति सामाजिक जड़ता राष्ट्रीय उन्नयन और सामाजिक सुधारीकरण में पत्रकार बंधुओ की बड़ी भूमिका है। आगे भी इस भूमिका को आगे बढ़ते हुए हम सभी पत्रकार बंधुओ के सृजन की दिशा में कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन डॉक्टर सौरभ पांडेय ने किया। कार्यक्रम में सामाजिक रूप से विशिष्ट भूमिका का निर्माण करने हेतु शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी और सिंधुजा मिश्रा सेनानी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतापगढ़ के सम्मानित सभी पत्रकार बंधुओ का अभिनंदन किया गया। प्रतापगढ़ के पत्रकार बंधुओ ने भारी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर शैलेंद्र मिश्रा गुरूजी, रमेश रामनाथ यादव, संतोष भगवन, कृष्णानंद त्रिपाठी, अश्वनी सिंह, गिरिजेश त्रिपाठी, आदित्य मिश्रा, अशोक सिंह, मनोज त्रिपाठी, विवेक कुमार पांडेय, अमितेंद्र श्रीवास्तव राज नारायण शुक्ला राजन, रमेश त्रिपाठी, डा. अमित पांडेय, बच्चा मिश्रा रानीगंज, पवन मिश्रा बनकटा, अजीत प्रताप सिंह, अतुल यादव, रजनीश द्विेदी राहुल, बृजेश मिश्रा, सुनील यादव, यादवेंद्र सिंह ओम, सर्वेश शर्मा, विनय पाठक, संजय द्विेदी, वरुण श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, अनूप उपाध्याय अनुपम, अभ्युदय सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, बृजेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, रवि प्रकाश सिंह चंदन, गौरव श्रीवास्तव, विश्वनाथ त्रिपाठी, अजय पांडेय, अखिल नारायण सिंह समेत संपूर्ण जनपद से पत्रकार बंधुओ के साथ ही समाज जीवन में कार्य करने वाले पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, शिव शंकर सिंह भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल सिंह, ज्योतिषाचार्य आलोक ऋषिवंश, ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू, गिरिजा शंकर मिश्रा, डॉ रंगनाथ शुक्ला, डॉ कामायनी उपाध्याय एमडीपीजी के प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र मिश्र,डॉ किरण मिश्रा, संजीव आहूजा, अश्विनी केशरवानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रुचि केसरवानी, मनप्रीत कौर,कुलदीप सिंह, डॉ अनीता पांडे अनीता पांडेय,प्रमिला शुक्ला, सुनील दुबे, आलोक गर्ग, विजय मिश्रा, आनंद प्रचंड आदि उपस्थित रहे ।
टिप्पणियां