समर कैंप का आयोजन
बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि के द्वारा दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह समर कैंप केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, सहयोग और नई चीजें सीखने का एक अवसर है। कैंप में बच्चों ने स्केचिंग, मेंहदी और डांस सिखाया गया। इस दौरान ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, सचिव आंचल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष ऋतु साहनी, रूपम गुप्ता, पारुल अग्रवाल, पिंकी वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, स्वाति गुप्ता, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, ममता यादव, स्मिता यादव, रुचि वार्ष्णेय, सपना वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, कंचन सक्सेना, रेनू अग्रवाल, सिम्मी साहनी, राधिका अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियां