मत्स्य पालक के सेवानिवृत कर्मचारियों ने मंत्री संजय निषाद से की मुलाकात

 कर्मचारियों को वेतन,पेंशन, ग्रेजुएटी,नगदीकरण, न मिलने पर रोष 

मत्स्य पालक के सेवानिवृत कर्मचारियों ने मंत्री संजय निषाद से की मुलाकात


43f69175-ce2c-4596-bc9d-1c884e1f9774

लखनऊ। मत्स्य पालक विकास अभिकरण सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति ने रविवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व मत्स्य पालन मंत्री डॉ.संजय निषाद के आवास पर कर्मचारियों धरना दिया। जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन,पेंशन, ग्रेजुएटी,नगदीकरण ,राज्य कर्मचारियों के शासनादेश के तहत व न्यायालय द्वारा पारित आदेश के तहत भुगतान न होने को लेकर समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान  गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, बलिया, वाराणसी, इलाहाबाद, आजमगढ़, जौनपुर, उन्नाव, गाजीपुर, सुल्तानपुर,प्रतापगढ़,फैजाबाद (अयोध्या), लखनऊ, बाराबंकी, गोण्डा,रायबरेली, बदायूं, मेरठ  समेत अन्य जिलों से शामिल हुए।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष,दिनेश प्रसाद निषाद ने बताया कि मत्स्य विभाग के अधीन मत्स्यपालक विकास अभिकरणों में हम सभी कर्मचारियों की नियुक्ति जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा चयन कर नियमानुसार की गयी है। उन्होंने बताया मत्स्य विभाग के अधीन मत्स्य पालक विकास अभिकरण जनपद-बस्ती में पदस्थ प्रार्थी दिनेश प्रसाद मत्स्य प्रसार सहायक को 58 वर्ष में ही सेवानिवृत्त कर दिया गया,वहीं शेष अन्य कर्मचारियों को 60 वर्ष की सेवा पर ही सेवानिवृत्त किया गया। उन्होंने बताया कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनी और हम सभी लोगों को आश्वासन दिया।

948a93b3-90e7-4e40-aec7-f3bd92a4643d

समिति के प्रदेश अध्यक्ष,दिनेश प्रसाद निषाद ने बताया कैबिनेट मंत्री मत्स्य , मत्स्य विभाग के अधीन मत्स्यपालक विकास अभिकरण केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 1982-83 में 19 जनपद में स्थापना की गयी है। जिसमें 19 जनपद में राज्यपाल के दिशानिर्देश पर 19 जनपद में 396 पद सृजित किया गया है। 19 जनपद में मत्स्य विभाग के अधीन मत्स्यपालक विकास अभिकरण की स्थापना निम्नवत् जिले में स्वीकृत है- 

गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, बलिया, वाराणसी, इलाहाबाद, आजमगढ़, जौनपुर, उन्नाव, गाजीपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फैजाबाद (अयोध्या), लखनऊ, बाराबंकी, गोण्डा, रायबरेली, बदायूँ, मेरठ तत्पश्चात् अब पूरे 75 जिले में मत्स्यपालक विकास अभिकरण की स्थापना कर विकास का कार्य किया जा रहा है। मत्स्य विभाग के अधीन मत्स्यपालक विकास अभिकरणों में हम सभी कर्मचारियों की नियुक्ति जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा चयन कर नियमानुसार की गयी है । 

मत्स्य विभाग के अधीन मत्स्यपालक विकास अभिकरण जौनपुर में लालजी प्रसाद मत्स्य प्रसार सहायक के मृत्यु पश्चात् राज्य कर्मचारी के शासनादेश संख्या-1117/क-2-2001-2/1/99 दिनांक 06-10-2001 के अनुसार ही शासन के निर्देशों पर निदेशक मत्स्य लखनऊ के पत्र संख्या - 1272 दिनांक 12 मार्च 2007 को उoप्रo मृतक आश्रित नियमावली 1974 नियम 6 के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी जनपद - जौनपुर के दिशानिर्देश पर मृतक आश्रित चमेली देवी की नियुक्ति कर ली गयी है एवं राज्य कर्मचारी के शासनादेश पर ही मृतक सुवाल चलके आश्रित पुत्री सम्भासी देवी की नियुक्ति जनपद -जौनपुर में मत्स्य प्रसार सहायक के पद पर की गयी है।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां