घर में चल रहा था रामायण पाठ, नवविवाहिता ने लगा ली फांसी

बंथरा इलाके का मामला 

घर में चल रहा था रामायण पाठ, नवविवाहिता ने लगा ली फांसी

लखनऊ। बंथरा इलाके के बनी स्थित नारायण खेड़ा में एक नवविवाहिता ने रविवार तड़के आत्महत्या कर ली। सरोजनी नगर के आजाद नगर में रहने वाली मृतका खुशी मिश्रा (25) ने मार्च 2024 में अर्जुन सिंह चौहान से प्रेम विवाह किया था। दोनों की पहली मुलाकात बंथरा की एक बाइक एजेंसी में हुई थी। वहां दोनों एक साथ काम करते थे। शादी के बाद दोनों ने नौकरी बदलकर ट्रांसपोर्ट नगर की एक एजेंसी में काम करना शुरू किया। 

घटना शनिवार रात की है। अर्जुन के घर पर अखंड रामायण पाठ चल रहा था। रात करीब 2 बजे खुशी और उसके ससुराल वालों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद खुशी अपने कमरे में चली गई। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। रात करीब 3 बजे तक वह बाहर नहीं निकली। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर खुशी पंखे से लटकी दिखी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह के अनुसार मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह से आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने अभी तक न तो किसी पर आरोप लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां