मत्स्य पालक के सेवानिवृत कर्मचारियों ने मंत्रीसे की मुलाकात

कर्मचारियों को वेतन,पेंशन, ग्रेजुएटी,नगदीकरण, न मिलने पर रोष

मत्स्य पालक के सेवानिवृत कर्मचारियों ने मंत्रीसे की मुलाकात

लखनऊ। मत्स्य पालक विकास अभिकरण सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति ने रविवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व मत्स्य पालन मंत्री डॉ.संजय निषाद के आवास पर कर्मचारियों धरना दिया। जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन,पेंशन, ग्रेजुएटी,नगदीकरण ,राज्य कर्मचारियों के शासनादेश के तहत व न्यायालय द्वारा पारित आदेश के तहत भुगतान न होने को लेकर समस्याओं से अवगत कराया।

इस दौरान  गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, बलिया, वाराणसी, इलाहाबाद, आजमगढ़, जौनपुर, उन्नाव, गाजीपुर, सुल्तानपुर,प्रतापगढ़,फैजाबाद (अयोध्या), लखनऊ, बाराबंकी, गोण्डा,रायबरेली, बदायूं, मेरठ  समेत अन्य जिलों से शामिल हुए।

43f69175-ce2c-4596-bc9d-1c884e1f9774

समिति के प्रदेश अध्यक्ष,दिनेश प्रसाद निषाद ने बताया कि मत्स्य विभाग के अधीन मत्स्यपालक विकास अभिकरणों में हम सभी कर्मचारियों की नियुक्ति जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा चयन कर नियमानुसार की गयी है। उन्होंने बताया मत्स्य विभाग के अधीन मत्स्य पालक विकास अभिकरण जनपद-बस्ती में पदस्थ प्रार्थी दिनेश प्रसाद मत्स्य प्रसार सहायक को 58 वर्ष में ही सेवानिवृत्त कर दिया गया,वहीं शेष अन्य कर्मचारियों को 60 वर्ष की सेवा पर ही सेवानिवृत्त किया गया।

उन्होंने बताया कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनी और हम सभी लोगों को आश्वासन दिया। 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां