उन्नाव में अभ्युदय सेवा संस्थान द्वारा कवि सम्मेलन में उमड़ी भीड़, कवियों ने बिखेरा जादू ,लोग खूब हँसे
वार्षिक पत्रिका अभ्युदय का विमोचन करते अतिथिगण व संस्था के पदाधिकारी
उन्नाव। साहित्य समाज को सदमार्ग दिखाने का उत्तम साधन है। साहित्य नगरी उन्नाव में साहित्य की मुरझाई बेलों को हरित करने की जो मुहिम अभ्युदय सेवा संस्थान ने चलाई है वो जनपद के नवांकुरों को आगे आने में सहायक हो रही है। यह बात अभ्युदय सेवा संस्थान द्वारा आयोजित नवम् अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह समर्पण के अवसर पर नार्मल मैदान में कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. तिवारी ने कही। कवियों व अतिथियों का अभिनंदन संस्था अध्यक्ष डॉ प्रभात सिन्हा ने किया। इसी क्रम में कार्यक्रम प्रभारी निवर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा 'भानू' ने बताया कि कलम और तलवार की पावन भूमि उन्नाव में ऑपरेशन सिन्दूर में सैनिकों के शौर्य एवं साहस को देखते हुए अभ्युशदय द्वारा पूर्व सैनिकों एवं वीरनारियों को सम्मानित कर पुष्प वर्षा करना निश्चित हो प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर नारियों द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरान्त वीर नारियों का सम्मान संस्था की ओर से निम्मी अरोडा गुड़िया चौहान, जयति यादव ,डाली त्रिपाठी, गीता मिश्रा आदिद्वारा किया गया। इसके उपरान्त लगभग एक सैकड़ा पूर्व सैनिको को सेना के शौर्य एवं अदम्य साहस को दृष्टिगत रखते हुए सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी पूर्व सैनिका एवं वीरनारियों पर पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान देकर समाज को सार्थक दिशा देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद वीर रस के हिमालय डॉ. हरिओम पवार का नागरिक अभिनन्दन बड़ी संख्या में लोगों ने किया। इसके बाद कवि डॉ. सर्वेश अस्थाना को मिथलेश मिश्रा की स्मृति में स्मृति में, स्वयं श्रीवास्तव को अजीत पाल सिंह की स्मृति में सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डॉ. रुचि चतुर्वेदी, मधुप श्रीवास्तव, प्रवीण पाण्डेय प्रज्ञार्थ, कमलेश शुक्ल 'कमल', अखिलेश अवस्थी, देवेन्द्र प्रताप आग, मीनाक्षी दिनेश, अभिमन्यु युगल, अनिरुद्ध सौरभ को सम्मानित किया गया। कवि डॉ हरि ओम पवार को अभ्युदय व सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ आगरा से आई कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी की वाणी वंदना से हुआ। इसके बाद सुल्तानपुर से पधारे वीर रस के अभिमन्यु शुक्ल 'तरंग' ने पट्टा भय भयभीत होकर भागता है इसलिए, अपनी भुजा में भवानी लिखते है हम। इसके बाद उन्नाव की बेटी मीनाक्षी दिनेश ने अंजाने कुछ चेहरों में भी कितना अपनापन होता है, वो ही कविता लिख सकता है जिसमें पागलपन होता है पढ़कर वाहवाही लूटी। इसके बार हास्य के पुरोधा रायबरेली से पधारे मधुप श्रीवास्तव 'नरकंकाल' ने पढ़ा ये कैसा इश्क है और ये कैसा प्यार है पड़वा के साथ पड़िया नहीं भैंस फरार है।। पढकर लोगों को खूब हंसाया। इसके बाद देवेन्द्र प्रताप आग ने अपने ओजस्वी तेवरों से सभी को जोश से भर दिया। प्रयागराज से आए हास्य के अखिलेश द्विवेदी ने खूब ठहाके लगवाए। आगरा की डॉ. रुचि चतुर्वेदी सैनिकों के शौर्य को अपनी रचना में रेखांकित कर श्रृंगारित किया तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए। फिरोजाबाद से आए युवा गीतकार प्रवीण पाण्डेय प्रज्ञार्थ ने प्रेम रसधार है लाडली राधिका, पढकर लोगों को प्रेम के रंग में रंग दिया। वीर रस के कमलेश शुक्ल कमल ने बेटियों को कमतर न आंकने की बात कहते हुए सैनिको की शौर्य गाथा सुनाकर लोगों के हाथ खोले । लखनऊ से पधारे डॉ. सर्वेश अस्थाना ने अपने व्यंग्य बाण छोडते हुए कहा किसी गिरगिट की नेता से तुलना करना महापाप है। वीर रस के शिखर डॉ. हरिओम पवार ने राष्ट्र की कुनीतियो पर चोट की और अपने तथ्यों के साथ पढी कविताओं से महफिल लूट ली। इसके बाद उन्नाव के गीतकार स्वयं श्रीवास्तव ने ठहरी सिकन्दरी का मुकद्दर नहीं मिला, दर छोड़कर गए तो कहीं दर नहीं मिला। पढ़कर समाँ बाँध दिया। इसके बाद अभ्युदय वार्षिक पत्रिका विमोचन हिन्दुस्तान समाचार पत्र के संपादक आशीष त्रिपाठी, डॉ हरिओम पवार, डॉ. प्रभात सिन्हा सहित संस्था के लोगों द्वारा किया गया। इसके बाद मंच की अध्यक्षता कर रहे अखिलेश अवस्थी ने पढ़ा यदि बदलनी तुम्हे ये दशा है तब तो प्रतिदान बारस देने पड़ेगे। पढ़कर लोगो को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के कुशल संचालक अनुरुद्ध सौरभ ने व्यवस्था पर व्यंग्य किया। प्राथमिक संचालन संस्था के उपाध्यक्ष डॉ मनीष सिंह सेंगर द्वारा किया गया।आभार संस्था के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने दिया। इस अवसर पर हिंदुस्तान समाचार पत्र के संपादक आशीष त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, हिंदुस्तान जिला ब्यूरो अमित त्रिपाठी, प्रवीण मिश्र भानू, विधायक पुत्र प्रखर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर, स्वागत मंत्री राम तनेजा, सुरेश पाण्डेय, अमित मिश्रा, सतीश राजपाल, अखिलेश ओमर, आलोक शुक्ला, शिशिर अस्थाना, अजय श्रीवास्तव,पवन निगम, नीरज निगम, डॉ एस के वर्मा, कुश ठाकुर, के के श्रीवास्तव,महेश गुप्ता, जितेन्द्र दीक्षित, राहुल वर्मा, आशीष शुक्ल, आशीष निगम, संजीव निगम , डॉ आर. के. निगम, अवधेश सिंह, सूरज भदौरिया, प्रथम श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, राहुल पाण्डेय, रंजीत कुशवाहा, राहुल कश्यप, लक्ष्य निगम, आदि वहीं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, गुड़िया चौहान, जयति प्रभा, डॉली त्रिपाठी, गीता मिश्रा,कीर्ति गुप्ता, नीतू त्रिवेदी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
शिक्षा से इन विभूतियों को किया गया सम्मानित
शिक्षा के क्षेत्र में सीमा बाजपेई एवं विनीत मिश्र को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में उमा शंकर यादव निशंक, कला के क्षेत्र में वत्सला बाजपेई, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ.अमित गौरैया एवं होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र डॉ.नमन निगम को, युवा व्यापारी के रूप में अखिलेश अवस्थी, वाणिज्य के क्षेत्र में उद्यम सम्मान से कांति मोहन गुप्ता, प्रखर व्यापारी के रूप में रजनीकांत श्रीवास्तव, विधिक सेवा के क्षेत्र में अधिवक्ता योगेश त्रिपाठी, समाज सेवा के क्षेत्र में हरिशरण गुप्ता ' लाला ' को सम्मानित किया गया। वहीं अभ्युदय गौरव के रूप में शिक्षक प्रवीण कुमार, अखिलेश ओमर, अवधेश श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
पूर्व सैनिकों व नारी शक्तियों का सम्मान हुआ
वीर नारियों में विमला अवस्थी, सीमा सिंह, किरण यादव, तरन्नुम खान को किया गया सम्मानित। वहीं पूर्व सैनिकों में प्रमुख रूप से राकेश द्विवेदी, अनूप शुक्ल, ए.के. दीक्षित, राजेश यादव, अनिल कुमार यादव, परीक्षित अवस्थी, संजय फौजी, आलोक शुक्ला, उमेश चंद्र बाजपेई, चंद्रशेखर अवस्थी, राजेश मिश्र, हरिपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में सम्मानित किए गए।
टिप्पणियां