रांची के अजय झा खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बने तकनीकी पदाधिकारी
खिलाड़ियों को सिखाएंगे मल्लखंब
रांचींं।बिहार की की राजधानी पटना समेत पांच शहरों में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए शारीरिक शिक्षा के शिक्षक अजय झा को मल्लखंब खेल के लिए झारखण्ड का तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया है। मल्लखंब प्रतियोगिता 5 से 8 मई तक बोधगया के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट परिसर में आयोजित की जाएगी।
अजय झा झारखण्ड के पहले शारीरिक शिक्षक हैं जिन्हें लगातार चौथी बार यूथ गेम्स के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पूर्व खेलो इंडिया यूथ गेम्स (पंचकुला-हरियाणा, उज्जैन-मध्य प्रदेश, नेशनल गेम्स (अहमदाबाद-गुजरात, पणजी-गोवा), विश्व चैंपियनशिप (भूटान), खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी (गुवाहाटी-असम), प्रथम नेशनल बीच गेम्स (दमन दीव) में अपनी भूमिका निभा चुके है। वे वर्तमान में मल्लखंब खेल के संस्थापक सह झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव और मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष भी हैं।
उल्लेखनीय है कि बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सत्ताईस विभिन्न खेलों में सैंकड़ों खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
टिप्पणियां