भाजपा ने पालमपुर नगर निगम चुनाव में बागी उम्मीदवार को किया निलंबित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने पालमपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे एक कार्यकर्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने पालमपुर के वार्ड नंबर-5 सुग्घर से चुनाव लड़ रहे संजीव राणा की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनाव के लिए गठित अनुशासन समिति को संगठनात्मक जिला पालमपुर और पालमपुर शहरी मंडल से शिकायत मिली थी कि संजीव राणा पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

शिमला में नड्डा ने चलाया स्वच्छता अभियान, अंबेडकर प्रतिमा की सफाई कर सम्मान ये खबर भी पढ़े : शिमला में नड्डा ने चलाया स्वच्छता अभियान, अंबेडकर प्रतिमा की सफाई कर सम्मान

समिति ने मामले पर विचार करने के बाद इसे अनुशासनहीनता का गंभीर मामला माना और प्रदेश अध्यक्ष से कार्रवाई की सिफारिश की।

इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने पार्टी संविधान के अनुसार कार्रवाई करते हुए संजीव राणा की प्राथमिक सदस्यता निलंबित करने के आदेश जारी किए। यह जानकारी भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर की ओर से जारी की गई है।

प्रदेश के 51 शहरी निकायों में 17 मई को मतदान होना है। नगर परिषद और नगर पंचायतों में मतगणना मतदान के तुरंत बाद की जाएगी, जबकि चार नगर निगमों धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन में मतगणना 31 मई को होगी।

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : महामंत्री धर्मपाल सिंह ये खबर भी पढ़े : कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : महामंत्री धर्मपाल सिंह

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए डोप टेस्ट हो अनिवार्य : शांता कुमार ये खबर भी पढ़े : चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए डोप टेस्ट हो अनिवार्य : शांता कुमार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

महोबा । उत्तर प्रदेश के जनपद महाेबा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतते हुए अधिकारियों ने ज्यादातर शिकायतों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण के लिए चयन

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय को पीएम-उषा योजना के अंतर्गत मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (मेरु) का दर्जा मिलने के बाद...
उत्तराखंड 
 नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण के लिए चयन

अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार। दिनों-दिन बढ़ रही अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बीएचईएल के चिकित्सा विभाग द्वारा एशियन अस्पताल...
उत्तराखंड 
अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन

पलवल । श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन...
हरियाणा 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन

पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी का ऐतिहासिक एसीसी सीमेंट प्लांट होगा बंद,

पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी स्थित एसीसी लिमिटेड के ऐतिहासिक चाईबासा सीमेंट वर्क्स के बंद होने की...
झारखंड 
 पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी का ऐतिहासिक एसीसी सीमेंट प्लांट होगा बंद,

उत्तर प्रदेश

जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

महोबा । उत्तर प्रदेश के जनपद महाेबा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतते हुए अधिकारियों ने ज्यादातर शिकायतों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

बुंदेलखंड के महोबा राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में 30 पद स्वीकृत, नए विषयों की होगी पढ़ाई

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद मुख्यालय स्थित वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए में छह व एमए में नौ नए विषयों...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड के महोबा राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में 30 पद स्वीकृत, नए विषयों की होगी पढ़ाई

औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

औरैया । उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

ललितपुर। जनपद के मर्हरा गांव की सहरिया बस्ती के करीब 20 आदिवासी परिवारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर...
उत्तर प्रदेश 
आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप