बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तापमान में वृद्धि होने का संकेत है। मौसम विभाग ने बताया है कि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की वृद्धि की संभावना है, जिससे रात को ठंड का अहसास हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि, एक चक्रवाती दौरा उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बढ़ रहा है, जिसकी गति 26 किलोमीटर प्रतिघंटे है। इसके आगे बढ़ते हुए इस चक्रवात से जुड़े क्षेत्र में तापमान में वृद्धि के अलावा बारिश और लैंडफाल होने की संभावना है, खासकर बांग्लादेश के खेपूपारा क्षेत्र में। 19 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के साथ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित होने की संभावना है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ सकती है. मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने आज, यानी 18 नवंबर को, बताया कि छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार, प्रदेश में अगले 72 घंटे में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक वृद्धि की संभावना है। सुबह कोहरा होने के बाद मौसम साफ रहेगा।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को
रांची। सहज योग केंद्र रांची के तत्वावधान में 13 जुलाई क निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा।...
राजगढ़ : बंद कमरे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विंबलडन 2025: वर्बीक और सिनियाकोवा ने रचा इतिहास, जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब
श्रावण मास : भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माह
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री
चेयरपर्सन साहिबा जरा इधर भी दीजिए ध्यान, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे परेशान
आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन