प्लास्टिक-पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, काबू पाने की जद्दोजहद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में एक प्लास्टिक और पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दो मंजिला इमारत इसकी चपेट में आ गई और आसपास के घरों तक लपटें पहुंच गईं।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां मुकेश प्लास्टिक नामक होलसेल दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री और पटाखों का भंडारण किया गया था, जिससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लास्टिक में आग लगने के बाद जैसे ही पटाखों ने आग पकड़ी, लगातार तेज धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और घने काले धुएं का गुबार करीब 10 किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज एक घंटे के भीतर ही दो मंजिला इमारत पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। लपटें दुकान से सटे एक मकान तक पहुंच गईं, जिससे वहां भी आग लग गई।

दोपहर करीब 12 बजे से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। अब तक चार दमकल वाहनों की मदद से करीब 100 टैंकर पानी डाला जा चुका है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान पढ़ते बच्चे ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान पढ़ते बच्चे

पिछले 8 घंटों से लगातार रेस्क्यू और फायर फाइटिंग ऑपरेशन जारी है। दरिमा एयरपोर्ट और कोयला खदान की फायर ब्रिगेड टीमें भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इसके बावजूद गोदाम से अब भी आग की लपटें उठ रही हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग बुझने के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

गरियाबंद को 600 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ये खबर भी पढ़े : गरियाबंद को 600 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

घटना के बाद रिहायशी क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने इस पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे खतरनाक सामान का आवासीय क्षेत्रों में रखा जाना बड़ी लापरवाही है।

कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को पहले ही खाली करा लिया गया था।

कुसमुंडा खदान में दर्दनाक हादसा, डंपर पलटने से ऑपरेटर की मौके पर मौत ये खबर भी पढ़े : कुसमुंडा खदान में दर्दनाक हादसा, डंपर पलटने से ऑपरेटर की मौके पर मौत

वहीं मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शहर की कई गलियां इतनी संकरी हैं कि वहां फायर ब्रिगेड का पहुंचना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों के चौड़ीकरण में सहयोग करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बेहतर तरीके से निपटा जा सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मन की बात: प्रधानमंत्री ने स्वदेशी रक्षा शक्ति से सामाजिक बदलाव तक का किया जिक्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि जून का...
राष्ट्रीय 
मन की बात: प्रधानमंत्री ने स्वदेशी रक्षा शक्ति से सामाजिक बदलाव तक का किया जिक्र

कोडरमा में जमीनी विवाद में भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला, गंभीर घायल

कोडरमा। सतगावां थाना क्षेत्र के खुट्टा पिरवैया गाजेडीह मार्ग पर जंगल के समीप शनिवार की रात जमीनी विवाद को लेकर...
झारखंड 
कोडरमा में जमीनी विवाद में भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला, गंभीर घायल

मीरजापुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, मध्यप्रदेश के दंपती की दर्दनाक मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर लहुरियादह गांव के पास शनिवार देर...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, मध्यप्रदेश के दंपती की दर्दनाक मौत

सीवान में डीएम ने पिलाई पोलियो की दो बूंद, पांच दिवसीय अभियान की हुई शुरुआत

सीवान। जिले में रविवार से शुरू हुए पांच दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पचरुखी प्रखंड के पकड़ी बंगाली...
बिहार 
सीवान में डीएम ने पिलाई पोलियो की दो बूंद, पांच दिवसीय अभियान की हुई शुरुआत

बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई....
उत्तर प्रदेश 
बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, मध्यप्रदेश के दंपती की दर्दनाक मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर लहुरियादह गांव के पास शनिवार देर...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, मध्यप्रदेश के दंपती की दर्दनाक मौत

बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई....
उत्तर प्रदेश 
बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) से संबद्ध बीपीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा दौरे पर रहेंगे , इस दौरान वे लोक निर्माण विभाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा