दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के 16 वाहन फूंके

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

दंतेवाड़ा /रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी (आरसी नाहर कंपनी) के भांसी डामर प्लांट में देररात करीब डेढ़ बजे 50 से ज्यादा माओवादी नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया । यहां खड़े करीब 16 वाहनों के ईंधन टैंक तोड़ दिए। इसके बाद वाहनों को आग के हवाले कर दिया। एएसपी रामकुमार बर्मन पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंच गए हैं। दंतेवाड़ा पुलिस के अनुसार नक्सलियों की संख्या करीब 50 बताई गई है। सभी काले लिबास में थे। यह कंपनी दंतेवाड़ा से बैलाडीला के बीच सड़क को चौड़ा कर रही है। कंपनी का यह प्लांट भांसी थाना से एक किलोमीटर दूर है।

पुलिस का कहना है कि नक्सलियों ने प्लांट में खड़े हाइवा, जेसीबी, पोकलेन, पेवर मशीन समेत 16 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पास ही रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य में लगे कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने की सूचना है। भांसी थाने से बड़ी संख्या में जवान मौके पर पहुंच गए हैं। नक्सलियों के बंद को देखते हुए इस रूट पर रेलगाड़ियों का परिचालन पहले से ही बंद है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत