सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

दुर्ग /रायपुर। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंदिनी खुंदनी शासकीय स्कूल के सामने बीती रात एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भिलाई के कुरुद गांव निवासी मोहन यादव (38 वर्ष) अपनी पत्नी उर्मिला यादव (33 वर्ष) और 10 वर्षीय बेटे बयांस के साथ बाइक से नंदिनी खुंदनी अपनी बहन के घर गया था। वहां बहनोई छबिलाल यादव और बहन बिमला के पास पूरा दिन रहने के बाद वे लोग बाइक से रात करीब 8 बजे भिलाई के लिए निकले थे। इसी दौरान नंदिनी खुंदनी शासकीय स्कूल के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने नंदिनी पुलिस को फोन किया। मौेके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया और मोहन लाल का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को सुपेला स्थित मॉर्चुरी में भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महिला ने रचा खुद पर हमले का नाटक, पुलिस जांच में हुआ खुलासा महिला ने रचा खुद पर हमले का नाटक, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
शिमला। राजधानी शिमला के झंझीड़ी क्षेत्र के नेहरा गांव में शुक्रवार को हुई 30 वर्षीय महिला पर चाकू से हमले...
भीषण गर्मी में सेब उगाकर इतिहास रचने वाले हिमाचल प्रदेश के हरिमन शर्मा को पद्मश्री सम्मान
पीओजेके निवासी को पुंछ में एलओसी पर पकड़ा, मानसिक रूप से विक्षिप्त है व्यक्ति
उमर के नेतृत्व वाली सरकार एक-एक करके सभी वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही : उप मुख्यमंत्री
 बलदेव साहु कालेज स्टेडियम में मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने किया झंडोत्तोलन
राष्‍ट्रीय सम्‍मान अलंकरण समारोह आज, 7 सम्‍मानों से अलंकृत होंगी प्रदेश-देश की 14 विभूतियां
फरवरी की शुरूआत में ग्वालियर-चंबल समेत 7 संभागों में बारिश की संभावना, भोपाल-इंदौर में बढ़ेगी ठंड