काेरबा में भीषण गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था, शहर से गांव तक जनता त्रस्त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काेरबा। भीषण गर्मी के बीच कोरबा जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घंटों बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से लोग परेशान हैं।

दर्री जोन अंतर्गत सर्वमंगला नगर के वार्ड क्रमांक 61-62 हो या फिर तुमान फीडर से जुड़े ग्रामीण इलाके, हर जगह उपभोक्ताओं को अव्यवस्थित विद्युत आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है।

विभागीय लापरवाही और अधिकारियों की उदासीनता को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। सर्वमंगला नगर के वार्ड 61 एवं 62 में पिछले कई दिनों से लगातार घंटों बिजली गुल रहने की शिकायत सामने आ रही है।

खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी ये खबर भी पढ़े : खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि रात-रात भर बिजली नहीं रहती, जिससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। इन्वर्टर जवाब दे रहे हैं, पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

दुकानदारों का कारोबार भी बिजली कटौती से प्रभावित हो रहा है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी फोन तक नहीं उठाते।

उपभोक्ताओं को हर बार “फॉल्ट देख रहे हैं” कहकर टाल दिया जाता है, जबकि समस्या लंबे समय से बनी हुई है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब बिल जमा करने में देरी होने पर विभाग तुरंत कार्रवाई करता है, तो घंटों बिजली गुल रहने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती।

वहीं दूसरी ओर तुमान फीडर क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह ओवरलोडिंग के कारण कई गांवों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। सुबह करीब 7:30 बजे बंद हुई बिजली लगभग चार घंटे बाद 11:45 बजे बहाल हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद फिर सप्लाई बंद हो गई। इससे ग्राम पंचायत सलिहाभांठा, पकरिया, बंधवाभांठा, डोंगरीभांठा, सराईडीह, बरपाली और निचली बस्ती सहित कई गांवों में हाहाकार मच गया।

ग्रामीणों के अनुसार ओवरलोडिंग की वजह से कई घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण खराब हो गए। बोर मोटर, फ्रिज, कूलर और पंखे बंद पड़े रहने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि हर साल गर्मी में यही स्थिति बनती है, लेकिन विभाग केवल मरम्मत और मेंटेनेंस के नाम पर खानापूर्ति करता है।

इस संबंध में विद्युत विभाग के एई और जेई ने मेंटेनेंस टीम भेजकर सुधार कार्य किए जाने की जानकारी दी, लेकिन घंटों बाद भी व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी। लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे विभागीय कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे और उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भोपाल: रामबहादुर राय को मिलेगा युगतुलसी राष्ट्रीय पुरस्कार

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत तुलसी शोध संस्धान द्वारा प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं राष्ट्रचिंतक रामबहादुर...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल: रामबहादुर राय को मिलेगा युगतुलसी राष्ट्रीय पुरस्कार

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बच्चे का वजन कराकर सैम-मैम स्थिति की ली जानकारी
डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबन्धन पर दो ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने चेकिंग के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

लखनऊ में नवजात की अवैध अदला-बदली का खुलासा

सेंट मैरी पॉलीक्लिनिक पर गंभीर सवाल, दो महिलाएं नामजद, डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन की भूमिका भी जांच के घेरे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नवजात की अवैध अदला-बदली का खुलासा