भोपाल: रामबहादुर राय को मिलेगा युगतुलसी राष्ट्रीय पुरस्कार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत तुलसी शोध संस्धान द्वारा प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं राष्ट्रचिंतक रामबहादुर राय को आज वर्ष-2026 के लिए 'पद्मभूषण युगतुलसी पं. रामकिंकर उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

मप्र जनजातीय संग्रहालय के निदेशक डॉ. धर्मेन्द्र पारे ने बताया कि अलंकरण समारोह भोपाल के तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित मानस भवन में शाम चार बजे शरू होगा।

समारोह में राष्ट्रचिंतक रामबहादुर राय को वर्ष-2026 के लिए 'पद्मभूषण युगतुलसी पं. रामकिंकर उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

एक जुलाई, 1946 को गाजीपुर (उप्र) में जन्मे रामबहादुर राय हिन्दी के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं चिंतक हैं। वे वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष हैं।

भोपालः बंद रेस्टोरेंट में घुसी बेकाबू कार, चालक समेत दो घायल ये खबर भी पढ़े : भोपालः बंद रेस्टोरेंट में घुसी बेकाबू कार, चालक समेत दो घायल

साथ ही वे देश की सबसे पुरानी बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के समूह संपादक हैं। समाज, राजनीति और समसामयिक विषयों पर उनके लेखन एवं संपादन को व्यापक सम्मान प्राप्त है।

रामबहादुर राय ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए करने के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया।

उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बिहार आन्दोलन में हिस्सेदारी और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 1971 में रिपोर्टिंग की। वे जे.बी. कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट में ट्रस्टी रहे।

पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न योगदानः संवाददाता- जनसत्ता (1983), मुख्य संवाददाता-जनसत्ता (1984-86), विशेष संवाददाता-नवभारत टाइम्स (1986-91), ब्यूरो चीफ जनसत्ता (1991-96), सम्पादक जनसत्ता समाचार सेवा (1996-2004)। प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में सतत सक्रिय लेखन।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज वर्षा की संभावना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम वर्षा तथा कई स्थानों पर...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज वर्षा की संभावना

असम: 14 जिलों में बाढ़ से 160653 आबादी प्रभावित, पांच और मिले शव

गुवाहाटी। असम में आई बाढ़ से ऊपरी असम के मुख्य रूप से चार जिले शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट एवं गोलाघाट बुरी...
राष्ट्रीय 
असम: 14 जिलों में बाढ़ से 160653 आबादी प्रभावित, पांच और मिले शव

श्रावस्ती पुलिस को मिली 02 अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल

श्रावस्ती। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, ओवरस्पीड वाहनों पर नियंत्रण तथा ड्रिंक...
श्रावस्ती पुलिस को मिली 02 अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल

औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

प्रतापगढ़: जर्जर मकान की गिरी छत, परिवार के 6 लोगों की मौत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में नगर कोतवाली अंतर्गत महुली मंडी के पास रात से रुक-रुक हो रही बारिश...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 

प्रयागराज में बनेंगे पांच लाख तिरंगे, तेज हुई तैयारी

50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जुटीं तिरंगा निर्माण में, 10 अगस्त तक सभी ब्लॉक मुख्यालयों तक पहुंच जाएंगे राष्ट्रीय...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में बनेंगे पांच लाख तिरंगे, तेज हुई तैयारी

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात तेज रफ्तार डंपर की...
उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत