डेयरियों पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम, लिए सैंपल, कार्रवाई के लिए रिपोर्ट का इंतजार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायगढ़। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “सही दवा, शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान आज साेमवार 27 अप्रैल से शुरू हो गया है।

यह अभियान 11 मई तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य मिलावटखोरी और नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और दवाएं उपलब्ध कराना है।

पंचायतों को वित्त आयोग राशि नहीं मिलने से विकास कार्य ठप, घिरी भाजपा सरकार  ये खबर भी पढ़े : पंचायतों को वित्त आयोग राशि नहीं मिलने से विकास कार्य ठप, घिरी भाजपा सरकार

साथ ही लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक आहार और सुरक्षित दवा उपयोग के प्रति जागरूक करना भी इस अभियान का अहम हिस्सा है। कलेक्टर के निर्देश पर आज साेमवार सुबह 7 बजे रायगढ़ शहर में संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न डेयरियों का औचक निरीक्षण किया गया।

रायपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव, जांच जारी  ये खबर भी पढ़े : रायपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव, जांच जारी

इस दौरान एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, तहसीलदार शिव कुमार डनसेना और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान जगदीश डेयरी, संतोष डेयरी और विकास डेयरी एंड स्वीट्स से दूध, दही, पनीर और खोवा के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

जिला प्रशासन ने निर्देश देते हुए बताया कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत आगे भी नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।

बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल  ये खबर भी पढ़े : बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल और नमूना सहायक सुमन अग्रवाल उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आधुनिक स्क्रीनिंग से बढ़ी बच्चों में टीबी की पहचान:डॉ.ए.के. सिंघल

लखनऊ। बच्चों में टीबी की शीघ्र पहचान,गुणवत्तापूर्ण जांच और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर निरंतर...
उत्तर प्रदेश 
आधुनिक स्क्रीनिंग से बढ़ी बच्चों में टीबी की पहचान:डॉ.ए.के. सिंघल

आईपीएस अधिकारी के पिता से जमीन खरीद फरोख्त का झांसा देकर 2.27 करोड़ की ठगी, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईपीएस अधिकारी के पिता से जमीन खरीद फरोख्त का झांसा देकर 2.27 करोड़ की ठगी, मुकदमा दर्ज

छावनी में “ यौगिक जीवन शैली ” पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन

लखनऊ। छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “योगिक जीवन शैली” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश 
छावनी में “ यौगिक जीवन शैली ” पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन

चंदर नगर चिकित्सालय में रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन

लखनऊ। चंदर नगर आलमबाग स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह के नेतृत्व में विश्व...
उत्तर प्रदेश 
चंदर नगर चिकित्सालय में रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन

आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति नें लगाई सीएम योगी से गुहार

लखनऊ। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को...