कोरबा में छुही खदान हादसा: एक महिला की मौत, दूसरी बाल-बाल बची

कोरबा में छुही खदान हादसा: एक महिला की मौत, दूसरी बाल-बाल बची

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में आज एक दुखद घटना घटित हुई। यहां दो महिलाएं अपने घर की पुताई करने के लिए पास की छुही खदान में छुही निकालने गई थीं। इसी दौरान छुही खदान भर भराकर सीधे एक महिला के ऊपर आ गिरी, जिससे महिला दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला बाल-बाल बच गई।

मृतक महिला की पहचान उत्तरा बाई राठिया (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम चिर्रा की निवासी थीं। वह अपने पति हरिहर सिंह राठिया के साथ रहती थीं। घटना के समय वह अपनी एक परिचित महिला रजती बाई महंत के साथ छुही निकालने गई थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से खुदाई कर उत्तरा बाई के शव को बाहर निकाला। मामले में वैधानिक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर को भाजपा ने किया नमन  स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर को भाजपा ने किया नमन 
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें याद किया। भाजपा ने...
मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर आज भोपाल में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
आज सारणी में स्व सहायता समूहों का सम्मेलन,मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल
आज बड़वानी जिला अस्पताल में लगेगा वृहद निःशुल्क नेत्र शिविर
दक्षिण अफ्रीका में भारत ने किया पाकिस्तान को बेनकाब
बागपत पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार,एक को लगी गोली
राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल परिवाद निरस्त