छेड़खानी और छिनतई का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

छेड़खानी और छिनतई का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

दुमका । विवाहिता से छेड़खानी और आभूषण छिनतई के आरोप में मुफस्सिल थाना पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपित जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के पिछे चोरकट्टा गांव निवासी राहुल साहा है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के विवाहिता को घुमाने के बहाने मसानजोर ले गया था। बिना बताए महिला के गायब होने की सूचना पर विवाहिता के पति सहित परिवार के अन्य सदस्य खोज में जुट गए। इधर युवक को विवाहिता का खोजबीन की बात पता चलने पर विवाहिता को छोड़ फरार हो गया। बाद में विवाहिता ने परिजनों को युवक पर छेड़खानी करने एवं सोने का कान का बाली छीनने का आरोप लगाते हुए आपबीती सुनायी। मामला थाना पहुंचा। पुलिस महिला के बयान पर आरोपपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुएअनुसंधान में जुट गई थी। मामले के अनुसंधानकर्त्ता एसआई मुस्ताक आलम ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर विवाहिता से छीना गये सोने कीी कानबाली बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करने में सफल रही।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के 46 आईपीएस का तबादला किया है, जबकि दो आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया...
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश
28 को रांची पहुंचेगी वित्त आयोग की टीम 
स्केटिंग के जरिए पहुंचेंगे बाबा केदारनाथ के दरबार
मंदिर में अर्पित फूलों और बेलपत्रों से स्थानीय महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री सारणी में करेंगे 464.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन
रांची समर कैंप में छात्राओं ने सीखा वेजिटेबल और फ्रूट बास्केट बनाना