लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी को पुन: दादा-दादी बनने की बधाई दी

लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी को पुन: दादा-दादी बनने की बधाई दी

कोलकाता। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने सोमवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। यह जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा, सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर भी साझा की।यह खबर आते ही बधाइयों का तांता लग गया।

तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर भाई को दोबारा पिता बनने और लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी को पुन: दादा-दादी बनने की बधाई दी। तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। इसके बाद मार्च 2023 में बेटी के रूप में उनकी पहली संतान का जन्म हुआ था।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के 46 आईपीएस का तबादला किया है, जबकि दो आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया...
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश
28 को रांची पहुंचेगी वित्त आयोग की टीम 
स्केटिंग के जरिए पहुंचेंगे बाबा केदारनाथ के दरबार
मंदिर में अर्पित फूलों और बेलपत्रों से स्थानीय महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री सारणी में करेंगे 464.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन
रांची समर कैंप में छात्राओं ने सीखा वेजिटेबल और फ्रूट बास्केट बनाना